Move to Jagran APP

Modi Cabinet: नए केंद्रीय मंत्री का मेरठ से जुड़ा गहरा नाता, व्‍यवसायी के बेटे से मंत्री के बेटी की हुई शादी

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में बुधवार को केंद्रीय मंत्री की शपथ लेने वाले महाराजगंज लोकसभा सीट से छह बार के सांसद पंकज चौधरी का नाता गुरुवार को मेरठ से जुड़ गया। मेरठ निवासी व्यवसायी उमेश सिंह के बेटे उत्कर्ष से केंद्रीय मंत्री की बेटी श्रुति का विवाह गुरुवार को संपन्‍न हुआ।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 01:30 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 01:30 PM (IST)
Modi Cabinet: नए केंद्रीय मंत्री का मेरठ से जुड़ा गहरा नाता, व्‍यवसायी के बेटे से मंत्री के बेटी की हुई शादी
मोदी कैबिनेट के नए मंत्री का मेरठ से जुड़ा गहरा नाता।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में बुधवार को केंद्रीय मंत्री की शपथ लेने वाले महाराजगंज लोकसभा सीट से छह बार के सांसद पंकज चौधरी का नाता गुरुवार को मेरठ से जुड़ गया। मेरठ निवासी पेट्रोल पंप व्यवसायी उमेश सिंह के बेटे उत्कर्ष से केंद्रीय मंत्री की बेटी श्रुति का विवाह गुरुवार को संपन्न हुआ है। इस दौरान परिवर में जश्‍न का माहौल रहा।

loksabha election banner

मेरठ में दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के पास रहने वाले व्यवसायी उमेश सिंह के बेटे उत्कर्ष सिंह भी व्यवसाय से जुड़े हैं। गुरुवार को दोनों परिवारों की मौजदूगी में गुरुग्राम के आइटीसी ग्रांड भारत होटल में उत्कर्ष सिंह और श्रुति चौधरी का विवाह संपन्न हुआ। विवाह के एक दिन पहले श्रुति के पिता पंकज चौधरी के केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से दोनों ही परिवार में जश्न का माहौल है। भले ही मेरठ से मोदी कैबिनेट में कोई नाम शामिल नहीं हुआ हो लेकिन मंत्रिमंडल के नए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाता मेरठ से जुड़ गया है। उनके समधी उमेश सिंह मेरठ के नामी कारोबारियों में गिने जाते हैं। करीब तीन माह पहले उत्कर्ष और श्रुति की सगाई मेरठ में ही होटल में हुई थी।

पंकज चौधरी का राजनैतिक सफर

मूल रूप से हरिबंश गली, शेखपुर, गीताप्रेस गोरखपुर के रहने वाले सांसद पंकज चौधरी का राजनैतिक सफर 32 साल पुराना है। पंकज चौधरी नगर निगम गोरखपुर के सभासद, उप महापौर रहे हैं। साथ ही लोक सभा चुनाव में महराजगंज से छह बार सांसद चुने गए हैं। बताया जाता है कि इनके बड़े भाई महराजगंज के पहले जिला पंचायत अध्‍यक्ष बने थे। इसके बाद से ही इनकी राजनीति में एंट्री हुई थी, तभी से इन्‍होंने कड़ी मेहनत कर अपनी पकड़ पूरे जिले में बनाई। इसी का परिणाम है कि लोक सभा चुनाव में पंकज चौधरी छह बार सांसद बने हैं। उन्‍हों मोदी कैबिनेट में केंद्रीय राज्‍य मंत्री का पद मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.