दीवार फांदकर तेरह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता के पिता ने शहर कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता के पिता ने शहर कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार एक बड़े नेता के घर पर काम करने वाली महिला नेता के ही पुराने मकान में रहती है। महिला का पति रिक्शा चलाता है। बताया कि सोमवार को महिला काम पर गई थी। पति रिक्शा लेकर चला गया। इसी बीच नेता का पूर्व कार चालक दीवार फांदकर घर में आया और तेरह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने करीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।