अलीगढ़ में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित मेरठ में गिरफ्तार
18 सितंबर को अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपित टीपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मेहबूब उर्फ राजू सिकंदराबाद का रहने वाला है जो अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर चुका है।
मेरठ, जेएनएन। 18 सितंबर को अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को टीपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित मेहबूब उर्फ राजू सिकंदराबाद का रहने वाला है, जो अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर चुका है। इगलास थाना क्षेत्र में राजू की ससुराल है जो 18 सितंबर को अपनी ससुराल में आया गया था, वहां पर चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया, जो मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में स्थित आरा मशीन पर मजदूरी करने लगा था। अलीगढ़ पुलिस ने टीपी नगर पुलिस की मदद से आरोपित राजू को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी धरपकड़ को अलीगढ़ पुलिस की एक टीम मेरठ के लिए रवाना हो चुकी है।