Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, भ्रष्टाचारियों का अड्डा है गठबंधन

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को मेरठ में मोदी सरकार की उपलब्धियां बताईं। इस दौरान उन्होंने गठबंधन और कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।

By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 03:47 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 03:47 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, भ्रष्टाचारियों का अड्डा है गठबंधन
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, भ्रष्टाचारियों का अड्डा है गठबंधन
मेरठ, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्‍हा ने कहा कि गठबंधन भ्रष्टाचारियों का अड्डा है। इनके हाथ में देश का भविष्य सुरक्षित नहीं है। इतिहास गवाह है कि गठबंधन की सरकारें ज्यादा दिन नहीं चल पातीं।
केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं
सोमवार दोपहर बाद मंगल पांडे नगर स्थित होटल फोर सीजन में मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए केंद्रीय दूरसंचार व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अब इजरायल और अमेरिका की तरह भारत भी सर्जिकल स्ट्राइक करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में नौ करोड़ शौचालय बने। छह करोड़ परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिया गया। इसके साथ ही 50 करोड़ भारतीयों को आयुष्मान भारत के तहत कवर किया गया।
कांग्रेस अटका रही रोड़े
प्रेस से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। कश्मीर में 2014 त‍क जितने आतंकी मारे गए थे उससे कहीं ज्यादा हमारी सरकार ने मार गिराए। सिन्हा ने कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस के वकील कोर्ट में रोड़े अटकाते हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकारें टिकती नहीं हैं। चाहे वह चौ. चरण सिंह की सरकार हो या एचडी देवगौड़ा या आइके गुजराल की। 
ट्रेन 18 चलने को तैयार
मनो‍ज सिन्हा ने कहा कि दिल्ली-वाराणसी वाया गाजियाबाद कानपुर ट्रेन 18 चलने के लिए तैयार है। बीएसएनएल की 4जी सेवा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि फरवरी तक यह सेवा शुरू हो जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.