बागपत में लाखों का जुआ लगा हाईवे पर दौड़ाई घोड़ा बुग्गी, हो गया झगड़ा
बागपत में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर घोड़ा बुग्गी की दौड़ कराई गई। इसमें लाखाेें का रुपये का जुआ भी लगाया गया।
By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 04:14 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 04:14 PM (IST)
मेरठ (जेएनएन)। मेरठ से पचास किलोमीटर दूूूर स्थित बागपत मेें लाखों रुपये का जुआ लगाकर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर घोड़ा बुग्गी की दौड़ कराई गई। इससे जाम लग गया और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दौड़ खत्म होते ही जुए की रकम को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें दो युवक घायल हो गए। दौड़ की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हाईवे पर हो रही रेस
पुलिस के मुताबिक अकरम पुत्र नीशू उर्फ अनीश निवासी मोहल्ला मुगलपुरा और साजिद पुत्र उमरद्दीन निवासी माता कालोनी बागपत के घोड़ा बुग्गी पर कई लोगों ने जुआ लगाकर रविवार सुबह दौड़ कराई। रेस हाईवे पर दिल्ली बाइपास से पाली गांव तक हुई। उनके पीछे-पीछे कई बाइक भी दौड़ रही थी। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगा रहा। रेस में अकरम की घोड़ा बुग्गी जीत गई। जीत की रकम के लेनदेन को लेकर काला पुत्र इस्लाम और अकरम पुत्र शौकत पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। दोनों और से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें काला और अकरम घायल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया।
घोड़ा बुग्गी की बनाई वीडियो
उधर दौड़ते हुए घोड़ा बुग्गी की वीडियो बनाई गई। बाद में उसको वायरल कर दिया गया। पता चलते ही पुलिस हरकत में आ गई। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने अकरम, साजिद, काला, अकरम इस्लाम और नदीम को नामजद करते हुए आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। संधु का कहना है कि दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें