Move to Jagran APP

मांगेराम अध्यक्ष व नरेश दत्त शर्मा महामंत्री निर्वाचित

मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के वर्ष 2019-20 के चुनाव में मांगेराम अध्यक्ष व नरेश दत्त शर्मा महामंत्री निर्वाचित हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:22 AM (IST)
मांगेराम अध्यक्ष व नरेश दत्त शर्मा महामंत्री निर्वाचित
मांगेराम अध्यक्ष व नरेश दत्त शर्मा महामंत्री निर्वाचित

मेरठ । मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के वर्ष 2019-20 के चुनाव में मांगेराम अध्यक्ष व नरेश दत्त शर्मा महामंत्री निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मांगेराम पैनल के चार एवं उदयवीर राणा पैनल के पांच पदाधिकारी निर्वाचित विजयी हुए। इनमें से कुछ नवनिर्वाचित पदाधिकारी एक से अधिक पैनल में भी शामिल रहे।

loksabha election banner

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री समेत कुल 21 पदों पर 18 अप्रैल को मतदान हुआ था। शुक्रवार सुबह कचहरी में मतगणना शुरू हुई। दो स्थानो सभागार व पुस्तकालय कक्ष में मतगणना शाम करीब पांच बजे तक चली। इसके बाद चुनाव अधिकारी नेपाल सिंह सोम ने परिणाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर मांगेराम निर्वाचित हुए। उन्होंने उदयवीर सिंह राणा को 322 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर नरेश दत्त शर्मा विजयी हुए। उन्होंने पुनीत शर्मा को 535 मतों से हराया। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष मांगेराम के पिता चौधरी काले सिंह बागपत जिले में तीन बार ब्लाक प्रमुख रहे हैं। जबकि नवनिर्वाचित महामंत्री नरेश दत्त शर्मा भाजपा विधि प्रकोष्ठ से जुडे़ रहे हैं।

इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लवकेश आनंद ने वीर सिंह भड़ाना को 368 मतों से पराजित किया। दो उपाध्यक्ष पदों पर रेखा त्यागी व प्रेरणा वर्मा विजयी हुई। कोषाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह तोमर 221 मतों से विजयी हुए। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पर सिद्धार्थ जैन 262 मतों से जीते। संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद पर ममता तिवारी 719 मतों से विजयी हुई। संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पर जसवीर सिंह ने 347 मतों से जीत हासिल की।

चुनाव में मांगेराम पैनल से अध्यक्ष मांगेराम, उपाध्यक्ष रेखा त्यागी, कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर, संयुक्त मंत्री प्रशासन सिद्धार्थ जैन निर्वाचित हुए, वहीं उदयवीर सिंह राणा पैनल से वरिष्ठ उपाध्यक्ष लवकेश आनंद, उपाध्यक्ष प्रेरणा वर्मा, महामंत्री नरेश दत्त शर्मा, संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) ममता तिवारी व सयुंक्त मंत्री प्रकाशन जसवीर सिंह सैनी विजयी हुए।

.................

किसको कितने मत मिले

अध्यक्ष वोट

मांगेराम 980

उदयवीर सिंह राणा 658

सतीश चंद्र गुप्ता 419

रमेश चंद्र गुप्ता 245

राजेश्वर दयाल शर्मा 058

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

लवकेश आनंद 1314

वीर सिंह भड़ाना 946

उपाध्यक्ष

रेखा त्यागी विजयी 1121

प्रेरणा वर्मा विजयी 867

आशीष चौरसिया 822

झम्मन सिंह वर्मा 746

प्रदीप सैनी 239

महामंत्री

नरेश दत्त शर्मा 1175

पुनीत शर्मा 640

ज्ञान प्रकाश सलोनिया 508

विद्या प्रकाश अवस्थी 026

कोषाध्यक्ष

धर्मवीर सिंह तोमर 1217

राजकरन सिंह 996

संयुक्त सचिव प्रशासन

सिद्धार्थ जैन 935

अनुज कुमार शर्मा 673

रविंद्र कुमार वर्मा 634

संयुक्त सचिव पुस्तकालय

ममता तिवारी 1131

सुरेंद्र कुमार 512

कासिम अली 503

संयुक्त सचिव प्रकाशन

जसवीर सिंह 1074

आशिफा परवीन 827

जर्रार अली 363


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.