Move to Jagran APP

फेसबुक से श्रद्धालुओं को दिखाया मिस्सा बलिदान

ईसाई समाज ने गिरजाघरों में गुरुवार को पुण्य गुरुवार के रूप में मनाया। गिरजाघरों के पादरियों ने विशेष प्रार्थना को रिकार्ड कर फेसबुक लाइव से भक्तों का मार्गदर्शन किया। शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। जिसके लिए सभी गिरजाघरों में तैयारी की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 07:00 AM (IST)
फेसबुक से श्रद्धालुओं को दिखाया मिस्सा बलिदान
फेसबुक से श्रद्धालुओं को दिखाया मिस्सा बलिदान

मेरठ, जेएनएन। ईसाई समाज ने गिरजाघरों में गुरुवार को पुण्य गुरुवार के रूप में मनाया। गिरजाघरों के पादरियों ने विशेष प्रार्थना को रिकार्ड कर फेसबुक लाइव से भक्तों का मार्गदर्शन किया। शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। जिसके लिए सभी गिरजाघरों में तैयारी की जा रही है।

loksabha election banner

रुड़की रोड स्थित संत जोसेफ़ महागिरजाघर के पादरी जोन चिमन ने बताया कि गुरुवार के दिन को प्रभु यीशू को याद किया जाता है, जब प्रभु ने अपने दुख भोग सलीब पर प्राण त्यागने से पूर्व अपने-अपने चेलों के पैर धोए थे। उस समय दास लोगों का कार्य होता था, लेकिन प्रभु ने यह कार्य कर के समाज को सेवाभाव व नम्रता का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने अंतिम भोज किया था और पवित्र परमप्रसाद की स्थापना की। संत जोसेफ़ महागिरजाघर में धर्मप्रांत के बिशप ने पवित्र मिस्सा बलिदान अíपत किया। मिस्सा बलिदान को ऑनलाइन सत्यदर्शन यू-ट्यूब के माध्यम से दिखाया गया।

वहीं, बच्चा पार्क स्थित सेंट थोमस चर्च के पादरी रेव्ह पारितोष नियोल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक विशेष प्रार्थना की जाएगी। इसमें प्रभु यीशू के क्रूस पर जाने से पहले चेलों को बताई गई सात वाणियों के संदेश को रिकार्ड कर यू-ट्यूब, फेसबुक व वाट्सएप के माध्यम से ईसाई समुदाय के भक्तों को भेजी जाएगी। इसके लिए गिरजाघर में कैंडिल स्टैंड, फूलदान, मेज पर कपड़े हटाकर काला कपड़ा लगाया गया।

छात्राएं निभा रही हैं जिम्मेदारी

मेरठ : कनोहर लाल डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाएं भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए आगे आई हैं। छात्राओं द्वारा मास्क बनाकर लोगों को वितरित किए जा रहे हैं। वहीं, परतापुर निवासी तनु गोयल जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर आरजी डिग्री कालेज की स्वयं सेविकाएं ऑनलाइन पोस्टर और संदेश के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बता रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.