Move to Jagran APP

पारे को लगी सर्दी, दिनभर में चला चार कदम

पहाड़ों की बर्फीली ठंड मैदानों में उतर आई है। सोमवार को अचानक बढ़ी ठंड से जनजीवन प्रभावित होता दिखायी दिया। पूरा दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिन और रात के तापमान में फर्क केवल 3.8 डिग्री का रह गया। अधिकतम तापमान बीते दिन की तुलना में 6.8 डिग्री लुढ़क गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज भी कोहरे का प्रभाव रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 04:00 AM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 06:08 AM (IST)
पारे को लगी सर्दी, दिनभर में चला चार कदम
पारे को लगी सर्दी, दिनभर में चला चार कदम

मेरठ, जेएनएन। पहाड़ों की बर्फीली ठंड मैदानों में उतर आई है। सोमवार को अचानक बढ़ी ठंड से जनजीवन प्रभावित होता दिखायी दिया। पूरा दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिन और रात के तापमान में फर्क केवल 3.8 डिग्री का रह गया। अधिकतम तापमान बीते दिन की तुलना में 6.8 डिग्री लुढ़क गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज भी कोहरे का प्रभाव रहेगा।

loksabha election banner

दो दिन लगातार बारिश के बाद चटक धूप निकलने से लोगों को राहत मिली थी। लेकिन शनिवार की रात से ही कोहरा ने दस्तक दे दी थी। सड़कों पर कुहासा छा गया। दृश्यता 200 मीटर तक सिमट गई। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। मौसम विभाग ने सुबह 7.30 बजे दृश्यता 1000 मीटर दर्ज की। पहली बार इतना घना कोहरा दर्ज किया गया। सुबह के समय ओस बारिश की बूंदों की तरह पड़ती देखी गई। कड़ाके की सर्दी में स्कूल जा रहे बच्चे कांपते नजर आए। बर्फीली हवाएं गर्म कपड़ों से लैस होने के बावजूद ठिठुरन पैदा करती रहीं। सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा जिससे कब दोपहर हुई और कब शाम घिर आई पता नही चला। लोग घरों में दुबके रहे।

सोमवार को अधिकतम तापमान 13 और न्यूतनम तापमान 9.2 डिग्री रहा। बर्फीली हवाओं के प्रभाव से दिन भर में पारा केवल 3.8 डिग्री ही बढ़ पाया। मेरठ में दिसंबर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम यदा कदा अवसरों पर ही दर्ज किया गया है। वर्ष 2018 दिसंबर में अधिक तम तापमान अपने सबसे निम्न स्तर पर 25 दिसंबर को गया था तब यह 19.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

मेरठ कालेज के भूगोल विभाग के डा. परमजीत सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी के बाद मैदानी भागों में नमी, पारा गिरने से संघनित हो कर अधिक ऊंचाई पर बादलों के रूप में छा गई है। जिसके चलते मिस्ट या कुहासे की स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे तक स्थिति में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। राहत की बात यह है कि मौजूदा समय में हवा चल रही है जिससे अत्यधिक घने कोहरे का फार्मेशन नहीं हुआ है। हवा शांत होते ही कोहरा और घना होगा। सरदार पटेल कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि बुधवार से मौसम साफ होने की संभावना है। दिसंबर में कब-कब 15 डिग्री से कम रहा अधिकतम तापमान

वर्ष निम्नतम अधिकतम तापमान तिथि

2019 13.0 16

2014 12.3 22

2012 12.1 25


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.