सपा के नाराज गुट की बैठक में पार्टी की मजबूती पर मंथन
सपा के दो नाराज गुट ने एक मंच पर आकर मनोज चपराणा के लखवाया गांव स्थित आवास पर बैठक आयोजित हुई।
जेएनएन, मेरठ। सपा के दो नाराज गुट ने एक मंच पर आकर मनोज चपराणा के लखवाया गांव स्थित आवास पर बैठक की। इसमें सभी ने दुख-दर्द साझा किया। एकजुट होकर कार्य करने व पार्टी की मजबूती के लिए संगठन विस्तार व आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई।
गौरतलब है कि एक साल तक अध्यक्ष पद के लिए नया चेहरा न तलाश पाने पर हाईकमान ने हाल ही में राजपाल सिंह को फिर से जिलाध्यक्ष बनाया है। महानगर अध्यक्ष की घोषणा अभी भी नहीं हो सकी है। इस मनोनयन को पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, मनोज चपराणा व अन्य नेता हजम नहीं कर पाए। जयवीर सिंह फिर से जिलाध्यक्ष बनना चाह रहे थे। वहीं मनोज चपराणा गुर्जर जाति की गणित से जिलाध्यक्ष बनना चाह रहे थे। इन दोनों को निराशा हाथ लगी तो एक दूसरे के करीब आए। मिलकर रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद ने की। इसमें संगीता राहुल, पूर्व मंत्री मोहम्मद अब्बास, पूर्व मंत्री अयूब अंसारी, रियाज खान, यासीन पहलवान, विजय पाल कश्यप, रवींद्र प्रेमी, चैतन्य देव स्वामी, विजय राठी, श्यामसुंदर चपराणा, संजय यादव, गुलशेर राणा, नीरज पाल व विजय धामा समेत सैकड़ों नेता शामिल हुए। सपा की बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा
जेएनएन, मेरठ। सरधना में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव शाहजेब रिजवी ने पूर्व चेयरमैन के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोगों की समस्याओं पर चर्चा की।
बैठक में शिक्षा व रोजगार न मिलने को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। कहा मौजूदा सरकार से देश व प्रदेश चलाने में पूरी तरह विफल रही। युवा वर्ग और किसान मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुका है। किसान को अपनी मेहनत का दाम नहीं मिल पा रहा हैं। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। हमारे देश की जीडीपी माइनस में पहुंच चुकी है। जिस तरह मौजूदा सरकार लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा रही है। संगठन इसका विरोध करेगा। इस मौके पर हाजी इरफान जावेद सिद्दीकी, आगा मोहम्मद अली शाह, तराबूदीन, मेहमूद शाह, सलीम अंसारी, शारूख, कासिम अंसारी, सईद कुरैशी, शाहवेज अंसारी आदि मौजूद रहे।
मनोनयन
बहुजन समाज बटालियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोडावाल ने रविद्र सिंह जाटव को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया है।