विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्पादों संग खेल विश्वविद्यालय की उपस्थिति को भी मिली सराहना

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 26 Sep 2026 04:44 PM (IST)

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेरठ की दमदार उपस्थिति को सराहना मिली, जिसमें शिप्रा शर्मा की लिप्पन आर्ट और मेजर ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में खेल विश्वविद्यालय के माडल को देखते प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान। सौ. क्रीड़ा विभाग

ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में खेल विश्वविद्यालय के माडल को देखते प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान। सौ. क्रीड़ा विभाग

HighLights

  1. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेरठ की दमदार उपस्थिति सराही गई।

  2. शिप्रा शर्मा की लिप्पन आर्ट को अमित शाह, योगी आदित्यनाथ ने देखा।

  3. मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के स्टाल ने भी ध्यान खींचा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेरठ की भी दमदार उपस्थिति को भी सराहना मिल रही है। ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार से शुरू हुए इस ट्रेड शो के उद्धाटन अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन स्टाल पर निरीक्षण किया उनमें शिप्रा शर्मा का लिप्पन आर्ट भी शामिल रहा। खेल उत्पाद, गजक, विभिन्न तरह के उत्पाद, प्रकाशन उद्योग समेत लगभग 40 स्टाल लगे हैं। इसमें मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की ओर से भी प्रदर्शनी लगाई गई है।

लिप्पन आर्ट की विशेषज्ञ व श्रुतकीर्ति आर्ट्स की प्रोपराइटर शिप्रा शर्मा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपने कार्यों तथा श्रुतकीर्ति आर्ट्स के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक प्रयासों के बारे में जानकारी साझा की।

उधर, खेल विश्वविद्यालय के स्टाल पर प्रदेश सरकार के रेशम एवं खादी-ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने भ्रमण किया। क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने मंत्री को विश्वविद्यालय के निर्माण, पाठ्यक्रम आदि की जानकारी दी। ट्रेड शो में हर साल मेरठ की दमदार उपस्थिति रहती है, जिसमें स्टार्टअप के भी स्टाल शामिल होते हैं। पांच दिवसीय इस ट्रेड शो में देश-विदेश के व्यापारी, डीलर व निवेशक के साथ ही रिटेल ग्राहक भी पहुंचते हैं।