आगरा के संजली हत्याकांड पर मेरठ में भी गुस्सा, फांसी की मांग
आगरा की छात्रा संजली की हत्या के विरोध में मेरठ में भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने संजली के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 04:14 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 04:14 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। आगरा के ग्राम लालऊ की कक्षा दस की छात्रा संजली को 19 दिसम्बर को सरेआम पेट्रोल डालकर जलाने के मामले को लेकर एससी-एसटी, ओबीसी, माइनोरिटी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर न्याय की गुहार लगाई। चेतावनी दी कि हत्यारों की गिरफ्तारी में देरी की गई तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा
संस्था के सचिव एड चमन भारती ने कहा कि घटना के चार दिन बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। खुलेआम कानून को हाथ में लेकर अपराधी अपराध कर रहे हैं। दरिंदे खुलेआम घूम रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी दी जाए।
परिवार को मिले एक करोड़ की मदद
संजली को शहीद का दर्जा दिया जाए। संजली के परिवार को एक करोड़ नकद आर्थिक सहायता और परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। आगरा के किसी डिग्री कॉलेज का नाम या मुख्य मार्ग का नाम संजली के नाम किया जाए। बालिकाओं के प्रति हिंसा के विरुद्ध सहायता के लिए संजली राज्य राहत कोष का गठन किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अशोक टकसाल मोहित भाटिया, सतवीर लिसाड़ी, विक्की गौतम, राजेन्द्र कुंडा आदि मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें