विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिलीपींस की क्यूरिटा बनेंगी मेरठी अंशुल की दुल्हनियां, हांगकांग में हुई थी मुलाकात... फिर यूं बढ़ी बात

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 18 Oct 2026 04:26 PM (IST)

मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अंशुल और फिलीपींस की क्यूरिटा की प्रेम कहानी हांगकांग के एक जिम से शुरू हुई, जो ...और पढ़ें

फिलीपींस की क्यूरिटा व मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अंशुल।

फिलीपींस की क्यूरिटा व मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अंशुल।

HighLights

  1. शास्त्रीनगर का अंशुल हांगकांग की कैथे पैसेफिक एयरलाइन में है चीफ सिमुलेटर इंजीनियर

  2. हांगकांग की एचएम नाम की कंपनी में बिजनेस मैनेजर के पद पर है फिलीपींस की क्यूरिटा

जागरण संवाददाता, मेरठ। प्यार कब, कहां और किससे हो जाए, यह कोई नहीं जानता। मेरठ के शास्त्रीनगर के अंशुल और फिलीपींस की क्यूरिटा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। करीब दो साल पहले हांगकांग के एक जिम में हुई मुलाकात ने दोनों की जिंदगी की दिशा बदल दी। अनजान चेहरों से शुरू हुआ परिचय धीरे-धीरे दोस्ती में बदला और फिर दोनों के दिल एक-दूसरे के लिए धड़कने लगे। अलग-अलग देशों, संस्कृतियों और परिवेश से आने के बावजूद उनके बीच प्यार का रिश्ता गहराता गया। अब दोनों मेरठ के बाईपास स्थित एक होटल में शादी कर रहे हैं। शादी सोमवार को होगी।

शास्त्रीनगर निवासी नवीन पटेल का सूर्या इलेक्ट्रानिक्स के नाम से ईव्ज चौराहे पर आफिस है। वे मेडिकल की मशीनों की रिपेयरिंग करते हैं। उनका बेटे अंशुल ने एयरलाइंस में सिमुलेटर इंजीनियर का कोर्स हैदराबाद से किया। इसके बाद वह करीब तीन साल पहले हांगकांग की कैथे पैसिफिक एयरलाइन में चीफ सिमुलेटर इंजीनियर बन गया। अंशुल ने बताया कि उसे जिम का बहुत शौक है। वह हांगकांग में ही जिम करता था।

वहीं पर फिलीपींस की क्यूरिटा भी जिम करने के लिए आती थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। अंशुल ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का निर्णय ले लिया। जिसके बाद अंशुल ने अपने पिता नवीन पटेल से बात की। पिता भी मान गए। रविवार को दोनों की सगाई हुई है। सोमवार को शादी होनी है।

क्यूरिटा के साथ दो बहनें और एक सहेली आई साथ
अंशुल के पिता नवीन पटेल ने बताया कि क्यूरिटा के पिता नहीं है। उनकी माता की तबीयत खराब चल रही है। इसलिए क्यूरिटा के साथ उसकी दो बहनें और एक सहेली आई हुई है। क्यूरिटा का कन्यादान नवीन पटेल के साले एक पिता के रूप में करेंगे।

सफायर ग्रांड के 50 कमरे किए बुक
नवीन पटेल ने बताया कि दोनों परिवारों के 50 के लगभग मेहमान रहेंगे। इसलिए बाइपास स्थित सफायर ग्रांड होटल में 50 कमरे बुक किए हुए हैं।