विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ-रूड़की हाईवे पर आज इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, CM योगी के कार्यक्रम को लेकर मेरठ में बदला ट्रैफिक रूट

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:35 AM (IST)

मेरठ-रूड़की हाईवे पर सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के कारण भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मेरठ-रूड़की हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद।

  2. सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के कारण लिया निर्णय।

  3. भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व सीएम योगी आदित्यनाथ के सोमवार को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर मेरठ-रूड़की हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग से ही भारी वाहन जा सकेंगे।

एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मेरठ-रूड़की मार्ग के मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, रोहटा, बागपत रोड फ्लाईओवर से भारी वाहन नहीं आ सकेंगे।

दिल्ली-गाजियाबाद की ओर से इसी हाईवे पर आने वाले भारी वाहनों को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारी वाहन वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य तक जाने को प्रयोग कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- 2027 चुनाव को लेकर मेरठ में दिग्गजों का जमावड़ा, आज आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम योगी