विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नाम मुस्कान और दिल पत्थर!... प्रेमी के संग कर दिए थे पति के टुकड़े-टुकड़े

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 01 Oct 2026 05:30 AM (IST)

मेरठ में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने पति सौरभ की हत्या कर दी, क्योंकि सौरभ ने बेटी के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने पति सौरभ की निर्मम हत्या की।

  2. बेटी के लिए तलाक से इनकार पर की गई थी यह हत्या।

  3. शव के टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट डालकर छिपाया गया था।

जागरण संवाददाता, मेरठ। एक बार ब्रह्मपुरी में हुई दिल दहला देने वाली घटना की याद ताजा हो गई। मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी। पति का अपराध केवल इतना था कि उसने अपनी छह साल की बेटी पीहू के लिए पत्नी मुस्कान को तलाक देने से मना कर दिया। इस पर मुस्कान ने सोते हुए पति सौरभ के हाथ पकड़े और प्रेमी साहिल ने उसके सीने पर चाकू से वार किए थे। उन्होंने हत्या के बाद शव के चार टुकड़े कर दिए थे।

मुस्कान और साहिल ने पुलिस को बताया कि वे नशे के लिए ड्रग्स का सेवन करते थे। हत्या के दिन भी उन्होंने पहले सिगरेट में ड्रग्स भरकर पी। नशे में होने के कारण दोनों ने हैवानियत की सारी सीमाएं पार कर दीं थी। हत्या के बाद उन्होंने शव के टुकड़े एक प्लास्टिक के नीले ड्रम में डाल दिए और उस पर सीमेंट डालकर पानी से लेप कर दिया। रातभर सीमेंट पत्थर में बदल गया था।

सौरभ के लंदन से लौटने के बाद मुस्कान ने साहिल और अपनी प्रेम कहानी के बारे में उसे बता दिया था। साहिल ने पीहू को अपनी बेटी मान लिया था और शादी के लिए तैयार हो गया था। तब मुस्कान ने सौरभ के सामने तलाक का प्रस्ताव रखा, लेकिन सौरभ ने बेटी की खातिर तलाक देने से मना कर दिया। इस पर मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या का योजना बनाई। तब कबाड़ी बाजार से प्लास्टिक का ड्रम खरीदा और झंडा चौक से सीमेंट का बैग लिया था। ड्रम को मुस्कान के घर पर पहले से रखा गया था, जिसे सौरभ को बताया गया था कि यह आटा रखने के लाया गया। मुस्कान और साहिल की निशानदेही पर ही पुलिस ने ड्रम को बरामद किया था। पोस्टमार्टम हाउस पर ड्रील मशीन से ड्रम को काटने के बाद ही शव को बाहर निकाला गया था।

बैग के अंदर पन्नी में लपेट कर ड्रम में रखा था शव 
सौरभ की हत्या करने के बाद शव को पन्नी में लपेट कर बैग के अंदर रखा गया था। बैग को ड्रम में डालने के बाद ऊपर से सीमेंट और पानी डालकर जमा दिया था। ड्रम के अंदर ही चाकू भी डाल दिया था।

साहिल ने ड्रग्स देकर मुस्कान का दस किलो वजन कम कराया था 
साहिल ने मुस्कान को ड्रग्स का आदी बना दिया था। ड्रग्स देकर ही मुस्कान का दस किलो वजन भी कम करा दिया था। नशे की हालत में मुस्कान बदहवास रहती थी। हत्या वाले दिन भी दोनों ने बीयर पी थी। जेल में एक बेटी को जन्म देने के बाद भी मुस्कान का पहले से काफी वजन बढ़ गया है।

हत्या के बाद 13 दिन तक हिमाचल में घूमकर मनाई थी होली
मेरठ: कैब चालक अनूप सिंह ने अदालत में बताया कि मुस्कान और साहिल ने कसोल में सूखा नशा कर रेव पार्टी में जमकर डांस किया था। पुलिस ने मुस्कान और साहिल की 13 दिनों के हिमाचल टू की वीडियो भी चार्जशीट में लगाई थी।

मनाली में दोनों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली थी और म्यूजिक सिस्टम पर डांस किया था। मुस्कान ने कैब चालक पर साहिल के लिए केक मंगवाया और दोनों ने केक काटकर डांस किया। दोनों के पांच वीडियो पुलिस को मिले थे, चार वीडियो कसोल के थे और मनाली का। मनाली के वीडियो में मुस्कान और साहिल एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली। तीसरा वीडियो कसोल की रेव पार्टी का था। जहां दोनों सूखा नशा पीकर म्यूजिक पर डांस कर रहे थे। एक वीडियो में दोनों वाइन की बोतल लेकर डांस कर रहे थे।