Meerut Weather: आज से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के बन रहे आसार
मेरठ में भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि बुधवार को तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.5 डिग्री रहा। अब मौसम में बदलाव होगा।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather मेरठ और आसपास के जिलों में इनदिनों तापमान में लगातार वृद्धि जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण गुरुवार से मौसम बदलेगा। एक व दो मई को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
तेज हवाएं भी चलेंगी
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि बुधवार को तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.5 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि एक और दो मई को हल्की बारिश होगी। उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के मैदानी इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानी डा. यूपी शाही ने बताया कि मौसम के अनुसार ही अपने कृषि कार्य को करें। मुख्य तौर पर गेहूं की फसल को लेकर सतर्कता बरतनी होगी।