Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: रात में भी बरसा पानी, सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ, वर्षा का भी अनुमान

मेरठ और आसपास के जिलों में रविवार को सुबह की शुरुआत सूरज की तेज किरणों के साथ हुई। सुबह से ही मौसम में गर्मी का अहसास है। कल शनिवार को मौसम पल पल अपने रंग बदलता रहा था। आज रविवार को भी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 10:00 AM (IST)
Meerut Weather Update: रात में भी बरसा पानी, सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ, वर्षा का भी अनुमान
शनिवार की रात के बाद आज रविवार को भी बारिश होने की संभावना है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update शनिवार को मेरठ और आसपास के कुछ जिलों में दिन में और रात में बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया था। लेकिन यह बूंदाबांदी कुछ ही पल के लिए थीं। रविवार को सुबह की शुरुआत सूरज की तेज किरणों के साथ हुई। सुबह से ही मौसम में गर्मी का अहसास है। कल शनिवार को मौसम पल पल अपने रंग बदलता रहा था। आज रविवार को बारिश भी होने की संभावना है।

loksabha election banner

यह है अनुमान 

वहीं उत्तर पश्चिमी भागों में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने के कारण पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों में तीन दिनों तक बारिश के आसार बताए गए हैं। इससे पहले गुरुवार देर रात भी तेज आंधी के साथ आई बारिश ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया था। शहर से लेकर देहात तक कई स्थानों पर पेड़ टूटे तो शहर भर में बिजली भी गुल रही। शनिवार को बारिश होने के आसार है। रात के तापमान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई।

दिन का तापमान गिरा

मेरठ जनपद के मौसम में अचानक बदलाव आया है। वातावरण में नमी का प्रतिशत बढ़ गया है, वहीं तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 30.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री रहा। दोपहर में धूप के बीच बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने 18 जून तक बादल छाये रहने और बारिश के चरण आने की संभावना जताई है। तापमान नियंत्रित रहेगा। 14 के बाद उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

पांच से 15 मिमी तक बारिश

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के डा. उदय प्रताप शाही ने बताया कि मेरठ समेत कई जिलों में 12 से 14 जून तक बारिश संभावित है। मेरठ जिले में पांच से 15 मिमी तक बारिश हो सकती है। बताया कि तीनों ही दिन बादलों के साथ तेज आंधी भी आ सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि खड़ी फसल में किसी प्रकार के रसायन का छिड़काव व सिंचाई न करें।

बदल गया था मौसम

चार पांच दिन तक लगातार चले भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। रात 11 बजे के बद आंधी के साथ बारिश हुई थी। शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग ने 14 जून तक बारिश और तेज हवाओं का दौर चलते रहने की आशंका जतायी है। इसके पहले गुरुवार को दिन में भी तापमान कम रहा। अधिकतम और न्यूनतम दोनो तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी नम हवाओं के प्रवाह से अधिकतम तापमान में 24 घंटे के अंतराल पर 5.3 डिग्री की गिरावट हुई।

बिजनौर में बारिश से बदला मौसम

बिजनौर जिले में शनिवार तड़के से ही जनपद के मौसम में बदला हुआ सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रहे। काले घने बादलों के बीच शुरू हुई बारिश। सुबह के समय छाई अंधेरी। हवा के साथ हुई बारिश से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। पिछले कई दिनों से मौसम में गर्मी और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल था। अब रविवार को बारिश होने का अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.