Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास धूप के साथ दिन की शुरुआत, कुछ स्‍थानों पर दिखा हल्‍का कोहरा

Meerut Weather Update शुक्रवार को मेरठ में दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। सुबह के समय कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी देखा गया। वहीं दूसरी ओर मेरठ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 07.6 डिग्री रहा था।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 12:20 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 12:20 PM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास धूप के साथ दिन की शुरुआत, कुछ स्‍थानों पर दिखा हल्‍का कोहरा
मेरठ और आसपास के जिलों के ठंड का कहर लगातार बढ़ रहा है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत धूप के साथ ही हुई। हालांकि ठंड का सामना करना पड़ा। न्‍यूनतम पारे में लगातार गिरावट ठंड को और बढ़ा रही है। मेरठ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 07.6 डिग्री रहा। आज शुक्रवार को हल्के बादलों के बीच धूप खिलेगी। सुबह और शाम को मौसम ठंडा रहेगा। वहीं बागपत में शुक्रवार को एक्‍यूआइ 380 और न्यूनतम तापमान 12 व अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मेरठ के आसपास के जिलों में भी सुबह कुछ जगहों पर कोहरा नजर आया।

loksabha election banner

पहाड़ों क्षेत्रों की अपेक्षा तापमान

मेरठ शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया था,इसमें पिछले 24 घंटे की तुलना में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट खासी मानी जाती है। यही कारण रहा कि मेरठ में मंगलवार रात पारा शिमला, नैनीताल, लैंसडाउन जैसे पर्यटन स्थलों से भी नीचे चला गया था। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मुजफ्फरनगर और ठंडा रहा। यहां पारा सामान्य से दो डिग्री कम 6.7 डिग्री रहा। मेरठ के आसपास के शहरों में ठंड कहर बरपा रही है। वहीं कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया था कि हिमालय क्षेत्र में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है जिससे वहां से ठंडी हवा मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश मैदानों में आ रही है। इस कारण मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे शहरों में रात का पारा खासा गिरा है। नवंबर के अंत तक न्यूनतम तापमान एक अंक में बना रहेगा। अब दिसंबर माह के शुरू होने पर ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.