Meerut Weather: 24 घंटे बाद फिर होगी झमाझम बारिश, 12 अगस्त के लिए यलो अलर्ट जारी
मेरठ में शिवरात्रि पर तीन घंटे में 96 मिलीमीटर मूसलाधार बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जलभराव और आवागमन बाधित हुआ। ...और पढ़ें

बारिश का पानी।
HighLights
मेरठ में शिवरात्रि पर 96 मिमी मूसलाधार बारिश हुई
तीन घंटे की बारिश से सड़कों पर जलभराव, आवागमन बाधित
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया
जागरण संवाददाता, मेरठ। शिवरात्रि के महापर्व पर मूसलाधार बरसात देखने को मिली। तीन घंटे में 96 मिलीमीटर पानी बरस गया। कम समय हुई बरसात से जनजीवन प्रभावित होता नजर आया। मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे आवागमन अवरुद्ध बाधित हो गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बरसात के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
बंगाल की खाड़ी मेंं कम दबाव का क्षेत्र बनने से मंगलवार को सुबह मानसून की अक्षीय रेखा उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई। मौसम विभाग ने मेरठ समेत बागपत, गाजियाबाद, हापुड, बुलंदशहर बदायूं, रामपुर, संभल, बरेली और मुरादाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।
प्रदेश में सबसे ज्यादा बरसात वाले जिलों में मेरठ शामिल
इससे पहले मंगलवार को घने काले बादल सुबह आठ बजे से ही मेरठ में छा गए थे। दो-ढाई घंटे तक जोरदार बरसात होती रही। 12 बजे तक 96 मिलीमीटर तक बरसात हो चुकी है। इसके बाद मौसम साफ हो गया। धूप भी निकली। अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सीजन में बढ़ रहे हैं अतिरेक बरसात का दौर
मानसून सीजन में अतिरेक बरसात के दौर लगातार बढ़ रहे हैं। कम समय में अत्यधिक बरसात होने से जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले रही है। एक जून से अब तक यह सातवीं बार है जब 50 मिलीमीटर से अधिक बरसात हुई है। सीजन में अब तक 896 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। प्रदेश में सबसे अधिक बरसात वाला शहर मेरठ है। जनपद की औसत बरसात मानसून सीजन में 11 अगस्त तक 690 मिलीमीटर है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बरसात वाले जिलों में मेरठ शामिल है।
मंगलवार को हुई झमाझम बरसात अगस्त के पूरे माह में होने वाली बरसात का कोटा 11 दिन में पूरा हो गया है। अगस्त में 230 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। जबकि सामान्य रूप से 218 मिलीमीटर बरसात होती है।
यह भी पढ़ें- UP का सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला बना मेरठ, बिजनौर में नदियां उफान पर; सहारनपुर में मकान गिरने से सात घायल
यह भी पढ़ें- मेरठ की 70 सड़कों की बदलेगी सूरत, विकास कार्यों के लिए 80 करोड़ मंजूर
