Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: वेस्‍ट यूपी में सुबह दिखा कोहरा, दिन में खिली धूप, ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut Weather News Update शुक्रवार के बाद शनिवार को भी वेस्‍ट यूपी में सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। मेरठ और आसपास के जिलों में अभी बरसात होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही। वैसे शाम के वक्‍त मौसम में कुछ परिवर्तन आया है।

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Sat, 01 Oct 2022 06:45 AM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 11:11 AM (IST)
Meerut Weather Update: वेस्‍ट यूपी में सुबह दिखा कोहरा, दिन में खिली धूप, ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Weather In Meerut Today मेरठ सहित पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश में शनिवार को भी तेज धूप निकली है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update वेस्‍ट यूपी में मौसम में बदलाव का दौर है। शाम के वक्‍त हल्‍की हवाएं चलने से उमस को लेकर कुछ राहत है। वहीं शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। हालांकि कुछ स्‍थानों पर सुबह के समय हल्‍का कोहरा भी नजर आने लगा है। वहीं बिजनौर और मुजफ्फरनगर में सुबह के समय कोहरा दिखाई दिया।

loksabha election banner

ऐसा रहा तापमान  

वहीं मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

बिजनौर में सुबह दिखा कोहरा

बता दें कि बिजनौर में सुबह के समय दिसंबर, जनवरी के जैसा घना कोहरा छाया रहा था। हालांकि कोहरा जल्दी ही छंट गया। अब न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने लगा है और अधिकतम 30 डिग्री के करीब। तापमान में गिरावट आने से गर्मी का असर केवल दोपहर में ही रहता है। दिन में उमस भी है।

अभी बदलता रहेगा मौसम

बागपत में बरसात होने के बाद सुबह के समय कुछ जगहों पर कोहरा छाया था। दिल्ली हाईवे पर कोहरे के बीच गुजरे वाहन। कोहरा छाने से आवागमन प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर वाहन चालको को उठानी पड़ी। तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान जहां 24.5 रहा जबकि अधिकतम तापमान 31 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ अंकिता नेगी ने बताया हल्के बदल छाए रहेंगे। मौसम बदलता रहेगा।

मेरठ में 28.5 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड

इसके पूर्व शुक्रवार की रात में भी रिमझिम बूंदाबांदी होती रही थी। शनिवार की सुबह तक 28.5 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई थी। मेरठ में सितंबर में सामान्य वर्षा 130 मिलीमीटर होती है। सितंबर में सामान्य से अधिक बरसात का ट्रेंड पिछले तीन चार वर्षों में बढ़ा है। इसके पूर्व में वर्षा का आंकड़ा 100 से कम ही रहता था। वर्ष 2021 में भी 274 मिलीमीटर बरसात हुई थी। इस बार अब तक 204 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।

बिजनौर में कोहरे ने लगाए वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

बिजनौर में शनिवार को आए कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। घने कोहरे से बैराज रोड सहित बाकी सड़कों पर वाहनों की गति बहुत कम रही। कोहरे से  सुबह के समय मौसम में काफी राहत रही।

दोपहर में गर्मी का असर

पिछले सप्ताह हुई बारिश से मौसम धीरे धीरे बदल रहा है। लगभग हर दूसरे दिन कोहरा आ रहा है। हालांकि अब भी दोपहर में गर्मी का असर रहता है। जिस दिन  कोहरा आता है उस दिन न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और बाकी दिन 24 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता है। शनिवार को सुबह बहुत घना कोहरा छाया  रहा। कोहरा इतना घना रहा कि वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगे रहे। कोहरे से मौसम सामान्य हो रहा है तो किसानों को भी राहत मिल रही है।

मौसम में काफी नमी

आजकल धान की फसल पक रही है। मौसम ठंडा होने पर धान की फसल में दाना अच्छा पड़ता है। अगेती बासमती पिछले महीने गर्मी के समय पकने पर उसमे  दाना कम पड़ा था जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ था। वर्तमान मौसम धान की फसल के लिए अनुकुल है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश  कुमार के अनुसार मौसम में इस समय काफी नमी है। तापमान गिरने और नमी की वजह से कोहरा आ रहा है। अक्टूबर में तापमान और गिरेगा और ठंडक बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.