Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: तेज धूप दिलाएगी उमस का अहसास, अभी बारिश की नहीं है कोई संभावना

Meerut Weather News Update इस बार मेरठ और आसपास के जिलों में जुलाई महीने में कम ही बारिश हुई है। वहीं अगस्‍त का भी आधा महीना बीतने को है और बारिश नहीं हो रही है। इस बीच शनिवार को भी तेज धूप से ही दिन की शुरुआत हुई।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 07:10 AM (IST)
Meerut Weather Update: तेज धूप दिलाएगी उमस का अहसास, अभी बारिश की नहीं है कोई संभावना
Weather In Meerut Today हररोज की तरह आज शनिवार को भी उमस परेशान करेगी।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। शुक्रवार को भी आसमान पर तेज चमकते सूरज के कारण लोग उमस से परेशान रहे थे। अभी बारिश होने की कोई संभावन नजर नहीं आ रही है। बता दें कि वेस्‍ट यूपी में जुलाई के बाद अगस्‍त में भी अच्‍छी बारिश नहीं हो रही।

loksabha election banner

कुछ ऐसा रहा मेरठ का तापमान

मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 23:0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 66 न्यूनतम प्रतिशत 56 दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 24:4 डिग्री सेल्सियस रहा था। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 77 न्यूनतम प्रतिशत 69 दर्ज किया था। वहीं शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 65 न्यूनतम प्रतिशत 53 दर्ज किया गया था।

बागपत में छाए हुए थे बादल

बागपत जिले में रविवार की सुबह से ही बादल छाए थे। अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। बारिश होने और बादलों के छाए रहने से मौसम ठंडा हो गया। जहां बारिश हुई वहां जलभराव होने से लोगों को थोड़ा परेशानी है। धान की फसल को फायदा पहुंचाया। मौसम विशेषज्ञ अंकिता नेगी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा है।

सहारनपुर में भी झमाझम बारिश

वहीं सहारनपुर के सरसावा में रविवार की सुबह से ही रिमझिम बारिश से फिर मौसम सुहावना हो गया था। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत तो किसानों का लाभ मिल। बारिश से किसानों के खेत में खड़ी धान वह गन्ना की फसल लहलहा रही। जिले के अन्‍य स्‍थानों पर बारिश हुई थी। वहीं शामली में भी बूंदाबांदी हुई।

इस बार कम हो रही बारिश

बता दें कि शुक्रवार को सुबह से बादलों के बाद बागपत, बिजनौर में बारिश देखने को मिली थी वहीं मेरठ में बादल ही छाए हुए थे। कई अन्‍य जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं। हालांकि सावन के महीने में इस बार अच्‍छी बारिश नहीं हुई है। सावन के महीने में भी पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश में अच्‍छी बारिश नहीं हो रही है। जुलाई के महीने में भी कम ही बारिश हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.