Meerut Weather Update: इस बार अच्छी बारिश को तरसा वेस्ट यूपी, आज तेज धूप से दिन की शुरुआत
Meerut Weather News Update मेरठ और आसपास के जिलों में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। हालांकि गुरुवार को आसमान पर बादल छाए रहे थे। अब सावन का महीना खत्म होने को है और अच्छी बारिश नहीं हुई।
मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update वेस्ट यूपी में जुलाई के बाद अगस्त में भी अच्छी बारिश नहीं हो रही। वहीं शुक्रवार को तेज धूप के साथ ही सुबह की शुरुआत हुई। गुरुवार को सुबह से ही आसमान पर घने बादल नजर आ रहे थे, और बाद में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। इस बार सावन के महीने मेघ कम ही बरसे हैं। अगस्त में भी बारिश होने की कम की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि बीते तीन चार दिनों से आसमान बादलों से घिरा हुआ था।
मेरठ में इस प्रकार रहा तापमान
मेरठ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 24:4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 77 न्यूनतम प्रतिशत 69 दर्ज किया गया। वहीं शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 65 न्यूनतम प्रतिशत 53 दर्ज किया गया था।
बागपत में छाए हुए थे बादल
बागपत जिले में रविवार की सुबह से ही बादल छाए थे। अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। बारिश होने और बादलों के छाए रहने से मौसम ठंडा हो गया। जहां बारिश हुई वहां जलभराव होने से लोगों को थोड़ा परेशानी है। धान की फसल को फायदा पहुंचाया। मौसम विशेषज्ञ अंकिता नेगी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा है।
सहारनपुर में भी झमाझम बारिश
वहीं सहारनपुर के सरसावा में रविवार की सुबह से ही रिमझिम बारिश से फिर मौसम सुहावना हो गया था। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत तो किसानों का लाभ मिल। बारिश से किसानों के खेत में खड़ी धान वह गन्ना की फसल लहलहा रही। जिले के अन्य स्थानों पर बारिश हुई थी। वहीं शामली में भी बूंदाबांदी हुई।
इस बार कम हो रही बारिश
बता दें कि शुक्रवार को सुबह से बादलों के बाद बागपत, बिजनौर में बारिश देखने को मिली थी वहीं मेरठ में बादल ही छाए हुए थे। कई अन्य जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं। हालांकि सावन के महीने में इस बार अच्छी बारिश नहीं हुई है। सावन के महीने में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश नहीं हो रही है। जुलाई के महीने में भी कम ही बारिश हुई है।