Meerut Weather Today: मेरठ में भीषण गर्मी और उमस ने किया परेशान, बारिश होने के भी बन रहे आसार
Meerut Weather News Update मेरठ और आसपास के जिलों में इनदिनों भीषण गर्मी सता रही है। बारिश होने के आसार हैं लेकिन अभी बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। 28 जून से नम हवाएं चलने के आसार भी हैं।
मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में सोमवार के बाद मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। इनदिनों भीषण गर्मी से ही रूबरू होना पड़ रहा है। लेकिन बारिश होने की संभावना है। मेरठ कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि दिल्ली में 27 और मेरठ में मानसून के आने की तिथि 29 जून है। 28 जून से नम हवाएं चलेंगी जिसके बाद मानसून सक्रिय होना आरंभ होगा।
आज से बारिश का दौर आरंभ होने के आसार
मेरठ जनपद में सोमवार से बारिश की संभावना बन रही है। रविवार को दिन में उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया । मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक रुक रुक कर कई बारिश के अंतराल आने की संभावना जताई है।
इस बार लेट होगा मानसून
वहीं दूसरी ओर अभी मानसून के आने में देरी हो सकती है। मेरठ में मानसून के आगमन की निर्धारित तिथि 29 जून है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि वर्तमान में मानसून की जो रफ्तार है उसके अनुसार इसमें दो तीन का विलंब हो सकता है। मेरठ और आसपास के जिलों में अभी बारिश होने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं।
मेरठ और आसपास बढ़ गया है पारा
मेरठ जनपद और आसपास में गर्मी के तेवर फिर से बढ़ रहे हैं। मौसम के पैरामीटर भी बड़ा परिवर्तन देखा जा रहा है। शनिवार को यह सामान्य से दो डिग्री अधिक 38 डिग्री पर पहुंच गया। दिल्ली में शनिवार को दिल्ली सफदरजंग में यह 40.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। एक सप्ताह पूर्व जब बारिश हुई थी तो मौसम पूरी तरह बदल गया था। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री तक गिर गया था। आदृता के स्तर की बात करें तो 18 जून को अधिकतम प्रतिशत 96 था और न्यूनतम 63। 25 को यह आधे से भी कम रह गया। यह क्रमश: 44 और 26 रिकार्ड हुई। मानसून में विलंब दिल्ली एनसीआर में शुष्क मौसम होने से मानसून के लिए उपयुक्त स्थितियां नहीं बन पा रही हैं।
28 जून से नम हवाएं चलेंगी
कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि दिल्ली में 27 और मेरठ में मानसून के आने की तिथि 29 जून है। 28 जून से नम हवाएं चलेंगी जिसके बाद मानसून सक्रिय होना आरंभ होगा। इस बीच दिन में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। दिन और रात के तापमान में 19 डिग्री का अंतर दिन का तापमान जहां बढ़ रहा है। वहीं रात के तापमान में पिछले दो दिनों से गिरावट हो रही है।