Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: मेरठ में आज भी तेज धूप के साथ ही हुई सुबह की शुरुआत, ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut Weather News Update मेरठ में मौसम ने तेवर बदल दिए हैं। कुछ दिनों की बरसात के बाद अब तेज धूप निकल रही है। अभी मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा। अभी वेस्‍ट यूपी में बरसात की संभावना नहीं है। उमस से भी होगा सामना।

By JagranEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Thu, 29 Sep 2022 07:15 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 07:15 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ में आज भी तेज धूप के साथ ही हुई सुबह की शुरुआत, ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Weather In Meerut Today मेरठ में बुधवार के बाद गुरुवार को भी तेज धूप निकली है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update सात आठ दिनों तक हुई जोरदार बारिश के बाद अब वेस्‍ट यूपी के मौसम में बदलाव आ गया है। दिन में तेज धूप निकल रही है। बुधवार के बाद गुरुवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ ही हुई। मेरठ में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को भी आसमान पर सूरज तेज चमक नजर आई।

loksabha election banner

बागपत में छाया था कोहरा

बागपत में बरसात होने के बाद बुधवार की सुबह मौसम बदला, कोहरा छाया। दिल्ली हाईवे पर कोहरे के बीच गुजरे वाहन। लगातार वर्षा के कारण मौसम ठंडा हो गया। रविवार को कम बारिश होने से राहत पहुंची। सोमवार की सुबह कोहरा छाने से आवागमन प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर वाहन चालको को उठानी पड़ी। तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान जहां 24.5 रहा जबकि अधिकतम तापमान 31 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ अंकिता नेगी ने बताया हल्के बदल छाए रहेंगे। मौसम बदलता रहेगा।

आसमान साफ, गर्मी और उमस का नहीं है असर

वहीं बिजनौर में दो दिन तक बरसात के बाद सोमवार को आसमान सुबह से ही एकदम साफ है। सुबह हल्का कोहरा भी आया। मौसम में गर्मी और उमस का असर नहीं है। अब मौसम में ठंडक ही बढ़ेगी। नगीना स्थित मौसम।वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार अब गर्मी और उमस का असर नहीं बढ़ेगा। मौसम बदलना शुरू हो गया है।

सड़कों पर कोहरा और आसमान में छाए बादल

बिजनौर : सुबह के समय सड़कों पर कोहरा और आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल और कोहरे ने मौसम खुशगवार कर दिया है। हवा के झोंके मौसम में और ठंडक घोल रहे हैं। सवा आठ बजे तक भी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए हैं। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार बरसात के आसार नहीं हैं।

28.5 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड

इसके पूर्व शुक्रवार की रात में भी रिमझिम बूंदाबांदी होती रही। शनिवार की सुबह तक 28.5 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई थी। मेरठ में सितंबर में सामान्य वर्षा 130 मिलीमीटर होती है। सितंबर में सामान्य से अधिक बरसात का ट्रेंड पिछले तीन चार वर्षों में बढ़ा है। इसके पूर्व में वर्षा का आंकड़ा 100 से कम ही रहता था। वर्ष 2021 में भी 274 मिलीमीटर बरसात हुई थी। इस बार अब तक 204 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। 

कोहरे से तापमान में आ रही गिरावट

बिजनौर : गुरुवार को सुबह के समय दिसंबर, जनवरी के जैसा घना कोहरा छाया रहा। हालांकि कोहरा जल्दी ही छंट गया। बरसात के बाद कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट आ रही है। अब न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने लगा है और अधिकतम 30 डिग्री के करीब। तापमान में गिरावट आने से गर्मी का असर केवल दोपहर में ही रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.