Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: मेरठ में अब बदल गया मौसम का मिजाज, तेज धूप में फिर उमस करेगी परेशान

Meerut Weather News Update पश्‍चिमी यूपी में मौसम ने तेवर बदल दिए हैं। झमाझम बरसात के बाद अब तेज धूप से सामना हो रहा है। मेरठ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी अभी सताएगी।

By JagranEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Wed, 28 Sep 2022 07:10 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 07:10 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ में अब बदल गया मौसम का मिजाज, तेज धूप में फिर उमस करेगी परेशान
Weather In Meerut Today मेरठ में बुधवार को भी उमस से सामना करना पड़ेगा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदल लिया है। कुछ दिनों तक झमाझम बरसात के बाद अब दो दिनों से दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ ही हो रही है।

loksabha election banner

ऐसा रहा तापमान

मेरठ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार को भी आसमान पर सूरज तेज चमक नजर आई।

बागपत में छाया था कोहरा

बागपत में बरसात होने के बाद बुधवार की सुबह मौसम बदला, कोहरा छाया। दिल्ली हाईवे पर कोहरे के बीच गुजरे वाहन। लगातार वर्षा के कारण मौसम ठंडा हो गया। रविवार को कम बारिश होने से राहत पहुंची। सोमवार की सुबह कोहरा छाने से आवागमन प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर वाहन चालको को उठानी पड़ी। तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान जहां 24.5 रहा जबकि अधिकतम तापमान 31 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ अंकिता नेगी ने बताया हल्के बदल छाए रहेंगे। मौसम बदलता रहेगा।

आसमान साफ, गर्मी और उमस का नहीं है असर

वहीं बिजनौर में दो दिन तक बरसात के बाद सोमवार को आसमान सुबह से ही एकदम साफ है। सुबह हल्का कोहरा भी आया। मौसम में गर्मी और उमस का असर नहीं है। अब मौसम में ठंडक ही बढ़ेगी। नगीना स्थित मौसम।वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार अब गर्मी और उमस का असर नहीं बढ़ेगा। मौसम बदलना शुरू हो गया है।

सड़कों पर कोहरा और आसमान में छाए बादल

बिजनौर : सुबह के समय सड़कों पर कोहरा और आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल और कोहरे ने मौसम खुशगवार कर दिया है। हवा के झोंके मौसम में और ठंडक घोल रहे हैं। सवा आठ बजे तक भी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए हैं। मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार बरसात के आसार नहीं हैं।

28.5 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड

इसके पूर्व शुक्रवार की रात में भी रिमझिम बूंदाबांदी होती रही। शनिवार की सुबह तक 28.5 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई थी। मेरठ में सितंबर में सामान्य वर्षा 130 मिलीमीटर होती है। सितंबर में सामान्य से अधिक बरसात का ट्रेंड पिछले तीन चार वर्षों में बढ़ा है। इसके पूर्व में वर्षा का आंकड़ा 100 से कम ही रहता था। वर्ष 2021 में भी 274 मिलीमीटर बरसात हुई थी। इस बार अब तक 204 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.