Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास घने बादलों से घिरा आसमान, बूंदाबांदी ने मौसम किया सुहावना

Meerut Weather News Update मेरठ और आसपास के जिलों में भले ही बुधवार को दशहरे पर बूंदाबांदी हुई हो लेकिन गुरुवार को खिली धूप निकली थी और आसमान पर बादल दिखे थे। वहीं शुक्रवार को सुबह भी बूंदाबांदी ने मौसम सुहावना बना दिया।

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Fri, 07 Oct 2022 06:34 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 10:17 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास घने बादलों से घिरा आसमान, बूंदाबांदी ने मौसम किया सुहावना
Weather In Meerut Today मेरठ में शुक्रवार को आसमान पर बादल नजर आए।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी आसमान पर बादल नजर आए और सुबह से बूंदाबांदी की शुरुआत हुई। आज पूरे दिन मौसम सुहावना बने रहने की उम्‍मीद है। बुधवार को भी बूंदाबांदी हुई थी। अभी एक दो दिन मौसम में बदलाव हो सकता है। गुरुवार को भी आसमान पर बादल नजर आए थे। वहीं शामली और बिजनौर में शुक्रवार की सुबह बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी हुई। गुरुवार की देर रात्रि में तेज हवा चली थी। इस कारण से मौसम और ठंडा हो गया है। तापमान में गिरावट आई है।

loksabha election banner

ऐसा रहा पारा

वहीं मेरठ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस था।

अक्‍टूबर में बरसात

अक्टूबर में बरसात ने दस्तक दे दी है। बुधवार को मेरठ में दोपहर बाद आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया था। अलग-अलग जगहों पर कहीं कम तो कहीं ज्यादा बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग ने सात अक्टूबर के लिए यलो एलर्ट जारी किया है। मध्यम वर्षा की संभावना है। छह को भी बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। बुधवार को मौसम में बदलाव से पारा गिर गया। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24 डिग्री रहा। वहीं गुरुवार को भी आसमान में बादल नजर आए थे।

दो तीन दिनों तक रहेगा मौसम में बदलाव

बता दें कि दशहरे के पूर्व मौसम में बदलाव के आसार बन रहे थे। मौसम विभाग ने पांच अक्टूबर को बादल छाए रहने और बूंदा बांदी के आसार जताए हैं। छह और सात अक्टूबर को मध्यम बरसात की संभावना है। ऐसे में दशहरा पर्व रावण दहन के लिए आयोजकों को माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। भैसाली, दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान और बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड में विशाल रावण के पुतले जलाए जाते हैं।

तापमान का हाल 

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.1 डिग्री रहा। दिन में तेज धूल भरी हवाएं चली। अपेक्षा कृत कम बारिश वाले माह में अधिक बारिश मानसून की वापसी 29 सितंबर से आरंभ हो गई है। मानसून सीजन में इस बार इस बार सितंबर में सामान्य की तुलना में लगभग दोगुनी वर्षा देखने को मिली है। जिससे धान की फसल को नुकसान हुआ है। कई जगह गन्ने की फसल भी गिर गई। मेरठ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुलाबी सर्दी की जल्‍द शुरुआत

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसून सीजन के वापसी के साथ हो रही इस बरसात के बाद गुलाबी सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। वर्षा का दौर लंबा चल सकता है। इसकी तीव्रता अलग अलग भागों में अलग रहेगी। कभी कभी इसके कुछ छोटे क्षेत्रों तक ही सीमित रहने की संभावना है। बरसात 11 और 12 अक्टूबर तक जारी रह सकती है। 

बिजनौर में बूंदाबांदी से मौसम ठंडा

बिजनौर : गुरुवार रात से मौसम एक बार फिर से खराब हो गया है। रात करीब 11 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई और शुक्रवार सुबह तक होती रही। बूंदाबांदी ने मौसम को ठंडा कर दिया है लेकिन किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बरसात में भीगने से खेत में कटे पड़े और गिरी हुई धान की फसल की गुणवत्ता प्रभावित होगी। गुरुवार से कई दिन तक मौसम खराब होने का अंदेशा जताया जा रहा रहा और शाम को छाए बादलों ने इसे सच भी साबित कर दिया।

लेकिन बढ़ेगी किसानों की मुसीबत

गुरुवार रात करीब 11 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई और शुक्रवार सुबह तक होती रही। साथ में हवा के ठंडे झोंके भी चलते रहे। बूंदाबांदी और हवा के ठंडे झोंकों ने मौसम को नवंबर सरीखा ठंडा कर दिया है। हालांकि बारिश से किसानों की मुसीबत और बढ़ जाएगी। खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है और कटाई जोरों पर चल रही है। जो फसल खेत में कटी पड़ी है या गिरी हुई है वह पानी में डूब जाए तो धान काला पड़ जाता है।

कुछ और दिन रहेगा मौसम में बदलाव

हालांकि अभी तक इतनी बरसात नहीं हुई है। पिछले महीने हुई बरसात से सब्जियों की फसलों की बुआई प्रभावित हुई थी। किसान अब बुआई की तैयारी में लगे थे। अब खराब मौसम और बूंदाबांदी ने किसानों की तैयारी पर फिर से ग्रहण लगा दिया है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार अभी कुछ दिन तक मौसम खराब ही रहने का अनुमान है। बरसात अब मौसम को ठंडा कर देगी।

बागपत में आसमान पर छाए बादल

बागपत : शुक्रवार की रात से मौसम में बदलाव है। रात में ही बूंदाबांदी हुई, इससे मौसम में बदलाव हो गया। सुबह के समय आकाश में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के झोंकें लोगों को सर्दी का अहसास करा रहे थे। बादलों के छाय रहने से धान उत्पादक किसानों को चिंता सताने लगी। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विशेषज्ञ अंकिता नेगी ने बताया कि आठ सितंबर तक वर्षा की संभावना है। रात का तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस और सुबह के समय 29.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.