Move to Jagran APP

Monsoon 2022: मेरठवासियों को मानसूनी बारिश के लिए करना होगा इंतजार, जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने की उम्‍मीद

Monsoon In Meerut पूरे वेस्‍ट यूपी में इनदिनों भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बार रूठा है मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में मेरठ और आसपास के जिलों में पहुंचने की है उम्‍मीद। वहीं दो दिन के अंतराल में पारे में 4.6 डिग्री बढ़ोत्तरी हुई है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 03:00 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 03:00 PM (IST)
Monsoon 2022: मेरठवासियों को मानसूनी बारिश के लिए करना होगा इंतजार, जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने की उम्‍मीद
Monsoon In Meerut मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून में इस समय ठहराव की स्थिति है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Monsoon News मानसून की फुहारों के लिए इस बार मेरठ और आसपास के जिलों के लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। मानसून में इस समय ठहराव की स्थिति है, जबकि भीषण गर्मी के चलते बुरा हाल बना हुआ है। मेरठ जनपद तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। दो दिन के अंतराल में पारे में 4.6 डिग्री बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार को यह 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। मेरठ में मानसून की अनुमानित तिथि एक जुलाई के बाद बताई जा रही है।

loksabha election banner

मानसून से पहले आ सकती है बारिश

बता दें कि जून में केवल दो दिन मानसून पूर्व बारिश केवल 43 मिलीमीटर हुई है। जबकि माह में औसतन 60 मिलीमीटर बारिश होती है। निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार मानसून में इस समय ठहराव की स्थिति है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से मानसून को सक्रिय करने वाली स्थितियां रुक गई है। कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, राबट्स गंज जैसे इलाकों में प्रवेश के बाद मानसून की गतिविधियां रुक गई हैं। इसके 27 - 29 जून तीव्रता पकड़ने के आसार है। जिससे जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून आ सकता है। बीच में मानसून पूर्व बारिश हो सकती है।

शुष्क हो रहा मौसम

वहीं पिछले एक सप्ताह में आदृता का प्रतिशत भी निरंतर कम हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम प्रतिशत 57 और न्यूनतम प्रतिशत 34 रहा। जो 17 जून को आदृता का अधिकतम और न्यूनतम प्रतिशत क्रमश: 91 और 61 था । यही कारण है मौसम एक बार फिर से शुष्क हो रहा है। एक दो दिन में तापमान 40 डिग्री पर पहुंचेगा। शनिवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ ही हुई। पूरे दिन आसमान पर सूरज चमकता रहा।

पांच-छह दिन भीषण गर्मी वाले

बता दें कि मेरठ जनपद में पांच-छह दिन तक मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। पिछले चार दिनों से लोगों को बारिश होने की आस थी लेकिन मायूसी हाथ लगी। इसके साथ गर्मी से मिली राहत भी अब समाप्त होने वाली है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.6 डिग्री रहा। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश ने उमस को बढ़ा दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.