Monsoon In Meerut: वेस्ट यूपी में मानसून तो आ गया पर मेरठ और आसपास अच्छी बारिश का हो रहा इंतजार
Meerut Weather News Update मेरठ और आसपास के जिलों में अभी अच्छी बारिश होने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि वेस्ट यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को आसमान पर बादल घिरे रहे तो वहीं शनिवार की सुबह हल्की बारिश हुई।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ जनपद सहित पूरे वेस्ट यूपी में हालांकि मानसून ने दस्तक दे दी है। जहां आगमन के साथ ही दिल्ली में जोरदार बारिश हुई है वहीं मेरठ में वैसी बारिश का लोगों को इंतजार है। शुक्रवार को दोपहर बाद कुछ जगहों पर कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी हुई थी तो वहीं शनिवार की सुबह भी कुछ देर के लिए रुक रुककर बारिश होती रही लेकिन अच्छी बारिश अभी इंतजार ही किया जा रहा है।
4.5 मिली मीटर बारिश
मेरठ में मानसून की पहली बारिश शनिवार तड़के सुबह देखने को मिली। 14.5 मिली मीटर बारिश हुई। मौसम विभाग में रुक रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। दूसरी ओर बिजनौर में शनिवार सुबह कुछ देर तक बादल छाए रहे लेकिन नौ बजे तक मौसम खुल गया। गर्मी और उमस अभी कम ही है। मौसम विभाग आज भी बारिश की संभावना जता रहा है।
अधिकांश हिस्सा तो सूखा ही रहा
शास्त्रीनगर और बिजली बंबा बाइपास पर जुर्रानपुर फाटक के पहले हापुड़ रोड की ओर पर बारिश देखी गई। यही हाल जेल चुंगी की ओर रहा। शहर के अधिकांश हिस्से में सूखा पड़ा रहा। दिन में बादल छाए रहे। जिससे तापमान नियंत्रित रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.6 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे में 4.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। अगले तीन चार दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। बादल छाए रहेंगे।
बागपत में मौसम खुशगवार
बागपत में शनिवार सुबह मौसम साफ हो गया। पिछले दो दिन ठंडी हवा चलने और छिटपुट बारिश गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार की रात्रि से शनिवार सुबह तक बादल रहे, जिससे लोग बारिश होने की संभावना जताते रहे। शनिवार सुबह धूप निकलने से शुक्रवार के मुकाबले तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना मौसम वैज्ञानिक अंकिता नेगी ने जाहिर की है।
तीन चार बारिश की संभावना
शुकवार का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। अंकित नेगी ने बताया कि मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। बागपत में भी आज बारिश होने की संभावना है। आगामी तीन से चार दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना है। बारिश से धान की फसल को फायदा होगा।