Move to Jagran APP

Meerut Weather Today: मेरठ में अभी एक दो दिन और राहत की फुहारों के आसार, ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut Weather News Update भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश का दौर एक दो दिन और जारी रह सकता है। मौसम के इस बदलाव ने लोगों को राहत पहुंचाई। शनिवार की सुबह भी झमाझम बारिश हुई थी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sun, 19 Jun 2022 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2022 10:09 AM (IST)
Meerut Weather Today: मेरठ में अभी एक दो दिन और राहत की फुहारों के आसार, ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Weather In Meerut Today वेस्‍ट यूपी में मौसम में बदलाव का दौर अभी जारी है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update वेस्‍ट यूपी में बारिश के चलते भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। अभी तीन दिन और राहत की बारिश के आसार हैं। मेरठ और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार की रात से शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम का रुख बदलकर रख दिया था। कई स्थानों पर पेड़ आदि के टूटकर गिरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। जलजमाव भी हो गया है। शनिवार को पूरे दिन मौसम में बदलाव बना रहेगा। शनिवार की सुबह भी अच्‍छी बारिश हुई।

loksabha election banner

आज और कल होगी बारिश

मेरठ : मानसून पूर्व बारिश से जनपद में दूसरे दिन तापमान बढ़ने नहीं पाया। सुबह के समय पांच मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि प्रणाली संस्थान के मौसम कृषि विज्ञानी डा. एम शमीम ने बताया कि 19 जून को हल्की और 20 जून को मध्यम बारिश होगी। इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। ऐसे में किसान मक्के की बुवाई कर सकते हैं। बीज की मात्रा आठ किलोग्राम प्रति एकड़ रखें।

आसमान पर सुबह से बादल छाए

वहीं मुजफ्फरनगर में रविवार को आसमान पर सुबह से बादल छाए रहे, जिससे गर्मी से राहत मिली है। शनिवार सुबह बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गन्ना शोध संस्थान में मौसम संबंधित कार्य देख रहे हैं पान सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना है। हवा की गति सामान्य रहने का अनुमान है। बारिश गन्ना, हरा चारा समेत सभी फसलों के लिए लाभदायक है। बिजनौर में भी रविवार को बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार हैं। शनिवार को हुई बारिश और आज बादल छाने से गर्मी और उमस का असर नहीं है।

अच्छी प्रीमानसून बारिश

आंधी और बारिश से जनपद के मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट ले ली। मेरठ में पहली और अच्छी प्रीमानसून बारिश रिकार्ड की गई। दिन में कुछ देर को छोड़ दें अधिकांश समय बादल छाए रहे। मौसम तीन बजे के बाद सुहाना हो गया।पिछले 24 घंटे की तुलना में अधिकतम तापमान आठ डिग्री धड़ाम हो गया। प्रदेश में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में अधिकतम तापमान सबसे कम चढ़ा। देहरादून और मेरठ के तापमान में मामूली 0.3 डिग्री का अंतर रह गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है।

तेज धूप ने बढ़ाई थी गर्मी

बता दें कि गुरुवार को बिजनौर और सहारनपुर में बारिश हुई थी। शुक्रवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई थी। जिलों में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। आसमान से आग बरस रही है। बता दें कि जून में तापमान चढ़ने के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली है। हालांकि मंगलवार को अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई थी। यह 38.9 रिकार्ड किया गया। न्‍यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम सुहाना होने से मिला चैन

बागपत में गुरुवार देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार को 38 डिग्री सेल्सियस था। बारिश के कारण शहरी व देहात के इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बागपत शहर व देहात में देर रात्रि से बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे। वहीं बारिश होने से फसलों को फायदा हुआ है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए है। किसान नहरों में पानी न मिलने के कारण चिंतित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.