Meerut Weather: आज से फिर बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, तीन दिन रहेगा जारी
Meerut Weather News Update 21 मई को मौसम लेगा करवट। बार बार सक्रिय हो रहे पश्चिम विक्षोभ से मिल रही आंशिक रूप से गर्मी से राहत। आसमान से बरस रही आग के बीच घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
मेरठ, जागरण संवाददाता। गर्मी का प्रकोप आज से फिर से आरंभ होगा। यह तीन दिनों तक जारी रहेगा। रात का तापमान भी 25 या उससे ज्यादा होने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। मंगलवार को अपेक्षाकृत राहत रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल की तुलना में मई में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी हुई है। एनसीआर और पश्चिम उप्र में पश्चिम विक्षोभ ही गर्मी के सीजन में बदलाव लाते हैं। तीन पश्चिम विक्षोभ आ चुके हैं। जिसके प्रभाव से शहर में आंधी और बूंदाबांदी हुई है। मार्च और अप्रैल में शून्य बारिश हुई थी। उसके बाद पांच मई को 19 मिलीमीटर बारिश ने शहरवासियों को तरावट का अहसास कराया था। उसके बाद भी दो बार आंधी और बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद पारे का मीटर डाउन हुआ है।सोमवार की रात भी राहत भरी रही। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। 21 को फिर बूंदा बांदी के आसार 18 मई से तापमान बढ़ेगा और 20 तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 21 को आंधी और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।
गर्म हवाओं के थपेड़ें
रविवार को यह 43.1 डिग्री रहा। लगातार दूसरे दिन उत्तरी पूर्वी गर्म हवाओं के थपेड़ें शरीर को झुलसा रहे थे। यह हवाएं बलूचिस्तान और रोगिस्तान के तप रहे रेतीले भागों से होती हुई आ रही हैं। अवकाश का दिन होने के बाद भी दिन में सड़कों और बाजारों में गर्मी का सन्नाटा छाया रहा। लोग घरों के बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
दोपहर बाद गर्मी सुबह और रात में राहत
वहीं मेरठ जनपद का मौसम सोमवार समय के साथ तेजी बदलता रहा। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी देखने को मिली। दोपहर बाद बादल ओझल हो गए और सूर्य देव का प्रकोप आरंभ हो गया। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा। तेज गर्मी से लोग बेहाल होते नजर आए। शाम को भी तेज हवाएं चली। निम्न दबाव का क्षेत्र बनने रात आठ बजे तेज हवाओं चली। जिससे मौसम एक बार फिर नरम हो गया। बिजनौर में आंधी चली। एनसीआर में मंगलवार को भी आंधी और बूंदाबांदी के आसार है। यह राहत कुछ देर की होगी। गर्मी से कोई विशेष राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है।
सीजन का सबसे गर्म दिन
दिल्ली में गर्मी का और प्रचंड रूप देखने को मिला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.6 और मुंगेश पुर में 49.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मेरठ में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। यह सीजन का सबसे गर्म दिन था। शनिवार को तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक था। हालाकि न्यूनतम तापमान सामान्य 21.5 डिग्री पर बना रहा। हीटवेव की स्थितियां तब आती हैं जब तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक दो या उससे अधिक समय तक बना रहता है।
मौसम में परिवर्तन के संकेत
मौसम विभाग ने अगामी दो दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की आशंका जताई है। इससे मेरठ में भी तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार गर्मी के चलते कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसी कारण आंधी और बारिश की संभावना बन रही है। मई में है 45.8 डिग्री उच्चतम पारा अप्रैल में गर्मी ने 122 साल का रिकार्ड तोड़ा है। मेरठ में मई में सर्वाधिक तापमान 1973 को दर्ज किया गया था। तब 45.8 डिग्री पारा रिकार्ड किया गया थ। आधा मई बीता है गर्मी के मौजूदा तेवर से लोग आशंकित हैं।
तीन दिन तक रहेगी गर्मी से राहत
इस बीच पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले तीन दिन के लिए मिल सकती भीषण गर्मी और लू से राहत। इसके बाद फिर से बढ़ेगा तापमान। 20 मई को वापस लू चलेगी। यलो अलर्ट भी कर दिया गया जारी, हालांकि राहत की बात यह कि 22 मई को मौसम दोबारा करवट लेगा। दिन भर छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की बारिश। हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन बारिश व ओलावृष्टि की संभावना। मौसम विभाग ने मंगलवार को लाहुल स्पीति को छोड़ प्रदेश के बाकी जिलों में 30 किमी की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना जताई गई है।