Move to Jagran APP

Meerut Weather: मेरठ में हीटवेव के बीच घरों से निकलना मुश्‍किल, आज आंधी और बौछारें पड़ने की संभावना

Meerut Weather News Update मेरठ में सभी भीषण गर्मी से परेशान हैं। आसमान से बरस रही आग के बीच घरों से बाहर निकलना भी मुश्‍किल हो रहा है। हीट वेव भी सता रही है। बता दें कि 16 मई सोमवार से मौसम में बदलाव संभव है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 07:24 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 01:43 PM (IST)
Meerut Weather:  मेरठ में हीटवेव के बीच घरों से निकलना मुश्‍किल, आज आंधी और बौछारें पड़ने की संभावना
Weather In Meerut Today सोमवार को भी मेरठ में सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ ही हुई।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ सहित पूरे वेस्‍ट यूपी इनदिनों हीटवेव के प्रकोप से जनमानस हलकान है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को यह 43.1 डिग्री रहा। लगातार दूसरे दिन उत्तरी पूर्वी गर्म हवाओं थपेड़ें शरीर को झुलसा रहे थे। यह हवाएं बलूचिस्तान और रोगिस्तान के तप रहे रेतीले भागों से होती हुई आ रही हैं। अवकाश का दिन होने के बाद भी दिन में सड़कों और बाजारों में गर्मी का सन्नाटा छाया रहा। लोग घरों के बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

loksabha election banner

सीजन का सबसे गर्म दिन

दिल्ली में गर्मी का और प्रचंड रूप देखने को मिला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.6 और मुंगेश पुर में 49.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मेरठ में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। यह सीजन का सबसे गर्म दिन था। शनिवार को तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक था। हालाकि न्यूनतम तापमान सामान्य 21.5 डिग्री पर बना रहा। हीटवेव की स्थितियां तब आती हैं जब तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक दो या उससे अधिक समय तक बना रहता है।

आज मौसम लेगा करवट

मौसम विभाग ने अगामी दो दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की आशंका जताई है। इससे मेरठ में भी तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार गर्मी के चलते कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसी कारण आंधी और बारिश की संभावना बन रही है। मई में है 45.8 डिग्री उच्चतम पारा अप्रैल में गर्मी ने 122 साल का रिकार्ड तोड़ा है। मेरठ में मई में सर्वाधिक तापमान 1973 को दर्ज किया गया था। तब 45.8 डिग्री पारा रिकार्ड किया गया थ। आधा मई बीता है गर्मी के मौजूदा तेवर से लोग आशंकित हैं।

उत्‍तर भारत में गर्मी से राहत की संभावना

पंजाब और हरियाणा के ऊपर बना एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र प्री-मानसून गतिविधि को प्रेरित करेगा, जिससे सोमवार और मंगलवार को भीषण गर्मी से मिलेगी कुछ राहत। राष्ट्रीय राजधानी में छाए रहेंगे आंशिक रूप से बादल, धूल भरी तेज आंधी चलने की भी संभावना, अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान, इसके बाद बुधवार व बृहस्पति को आसमान तो साफ रहेगा लेकिन तेज धूप व लू राजधानीवासियों के पसीने छूटाएगी, शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी, चलेगी लू। हिमाचल प्रदेश में लोगों को चुभती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से प्रदेश में आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

पंजाब में पारा 46 डिग्री पहुंचा

रविवार को भी मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई थी लेकिन असर नहीं हुआ। रविवार प्रदेश में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। पंजाब में रविवार को सात जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। मुक्तसर पंजाब में सबसे गर्म रहा और यहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम वभाग के अनुसार सोमवार को गर्मी से राहत मिल सकती है। हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से माझा और दोआबा क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.