Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: पश्‍चिमी यूपी में सुबह नजर आ रहा कोहरा, दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ

Meerut Weather News Update रविवार को भी कुछ जिलों में सुबह के समय हल्‍का कोहरा नजर आया। मेरठ में सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। धीरे-धीरे अब ठंड भी दस्‍तक देगी। तापमान में भी परिवर्तन हो रहा है।

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Sun, 02 Oct 2022 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 07:00 AM (IST)
Meerut Weather Update: पश्‍चिमी यूपी में सुबह नजर आ रहा कोहरा, दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ
Weather In Meerut Today मेरठ सहित पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश में रविवार को भी तेज धूप निकली है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ के आसपास जिलों में इनदिनों सुबह के समय हल्‍का कोहरा नजर आ रहा है। बिजनौर और मुजफ्फरनगर में तो धुंध सी नजर आ रही है। सुबह के समय मौसम सुहावना हो रहा है। लेकिन बाद में तेज धूप से सामना हो रहा है। हालांकि दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास है।

loksabha election banner

बीते तीन दिनों में मेरठ का तापमान

मेरठ में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

बिजनौर में दिखा कोहरे का असर

बिजनौर में शनिवार को आए कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। घने कोहरे से बैराज रोड सहित बाकी सड़कों पर वाहनों की गति बहुत कम रही। कोहरे से सुबह के समय मौसम में काफी राहत रही। पिछले सप्ताह हुई बारिश से मौसम धीरे धीरे बदल रहा है। लगभग हर दूसरे दिन कोहरा आ रहा है। हालांकि अब भी दोपहर में गर्मी का असर रहता है। जिस दिन कोहरा आता है उस दिन न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और बाकी दिन 24 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता है। शनिवार को सुबह बहुत घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना रहा कि वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगे रहे। कोहरे से मौसम सामान्य हो रहा है तो किसानों को भी राहत मिल रही है।

मौसम में काफी नमी

आजकल धान की फसल पक रही है। मौसम ठंडा होने पर धान की फसल में दाना अच्छा पड़ता है। अगेती बासमती पिछले महीने गर्मी के समय पकने पर उसमे दाना कम पड़ा था जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ था। वर्तमान मौसम धान की फसल के लिए अनुकुल है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार मौसम में इस समय काफी नमी है। तापमान गिरने और नमी की वजह से कोहरा आ रहा है। अक्टूबर में तापमान और गिरेगा और ठंडक बढ़ेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.