Meerut Weather Today: मेरठ में तेज धूप के साथ दिन ही शुरुआत, बारिश के बाद अब उमस से होगा सामना
Meerut Weather News Update रविवार के बाद सोमवार को भी वेस्ट यूपी के कई क्षेत्रों में तेज धूप के साथ ही सुबह की शुरुआत हुई। हालांकि मानसून की आमद के बाद भी अभी अच्छी बारिश होने का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन उमस से रूबरू होना पड़ेगा।
मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मानसून की आमद के बाद भी मेरठ और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होने का अभी इंतजार ही किया जा रहा है। वहीं मेरठ में सोमवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। मेरठ में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 97 न्यूनतम प्रतिशत 64 दर्ज किया गया। हल्के बादलों के बीच हवा के साथ बारिश होने के आसार बन रहे हैं। रविवार के बाद सोमवार को भी आसमान पर बादल छाए हुए थे।
छह जुलाई तक बीच-बीच में आते रहेंगे बारिश के दौर
मेरठ : जनपद में शनिवार को तड़के मानसून की पहली ठीक - ठाक बारिश हुई। 14.5 मिलीमीटर बारिश हुई। सुबह की बारिश का प्रभाव मौसम कुछ ही देर रहा। दोपहर में तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रहा यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। जनपद में अब तक 19 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इसके पहले जून में सामान्य से कम बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने छह जुलाई तक बीच बीच में बारिश के अंतराल जारी रहने की संभावना जताई है। कृषि प्रणाली संस्थान के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एम शमीम ने बताया कि तीन को हल्की बारिश हो सकती है। छह और सात को माध्यम बारिश की संभावना है। इस मौसम में किसान मक्का की बुवाई कर सकते हैं। बीज की मात्रा 20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रखना चाहिए। गन्ने की फसल में खाद डालने के लिए उपयुक्त समय है।
बारिश ने दी भीषण गर्मी में राहत
मेरठ और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी के बाद अब जुलाई महीने की शुरुआत राहत देने वाली हुई है। वेस्ट यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। शनिवार को सुबह से ही कई स्थानों पर बारिश हो रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार को सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए थे। तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है। जून में 43 डिग्री के पारे से झुलस रहे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानी के अनुसार गुरुवार को 9.3 मिलीमीटर बारिश हुई।
अच्छी बारिश में विलंब
मेरठ जनपद में मानसून ने दस्तक दे दी है। जहां आगमन के साथ ही दिल्ली में जोरदार बारिश हुई है वहीं मेरठ में वैसी बारिश का लोगों को इंतजार है। शुक्रवार को दोपहर बाद कुछ जगहों पर कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी हुई है। शास्त्रीनगर और बिजली बंबा बाइपास पर जुर्रानपुर फाटक के पहले हापुड़ रोड की ओर पर बारिश देखी गई। यही हाल जेल चुंगी की ओर रहा। शहर के अधिकांश हिस्से में सूखा पड़ा रहा। दिन में बादल छाए रहे। जिससे तापमान नियंत्रित रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.6 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे में 4.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। अगले तीन चार दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। बादल छाए रहेंगे।