Move to Jagran APP

Meerut Weather Today: मेरठ में आज और कल बारिश होने की संभावना, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Meerut Weather News Update मेरठ में सोमवार और मंगलवार को बारिश होने के आसार हैं। पूरे वेस्‍ट यूपी में इनदिनों भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही के अनुसार 28 जून से नम हवाएं चलेंगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 07:30 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 07:30 AM (IST)
Meerut Weather Today: मेरठ में आज और कल बारिश होने की संभावना, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
Weather In Meerut Today मेरठ और आसपास के जिलों में आज मौसम में बदलाव हो सकता है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ में रविवार के बाद सोमवार को भी सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। इनदिनों भीषण गर्मी से ही रूबरू होना पड़ रहा है। लेकिन आज और कल बारिश होने की संभावना है। मेरठ कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि दिल्ली में 27 और मेरठ में मानसून के आने की तिथि 29 जून है। 28 जून से नम हवाएं चलेंगी जिसके बाद मानसून सक्रिय होना आरंभ होगा।

loksabha election banner

आज से बारिश का दौर आरंभ होने के आसार

मेरठ जनपद में सोमवार से बारिश की संभावना बन रही है। रविवार को दिन में उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया । मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक रुक रुक कर कई बारिश के अंतराल आने की संभावना जताई है।

इस बार लेट होगा मानसून

वहीं दूसरी ओर अभी मानसून के आने में देरी हो सकती है। मेरठ में मानसून के आगमन की निर्धारित तिथि 29 जून है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि वर्तमान में मानसून की जो रफ्तार है उसके अनुसार इसमें दो तीन का विलंब हो सकता है। मेरठ और आसपास के जिलों में अभी बारिश होने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं।

मेरठ और आसपास बढ़ गया है पारा

मेरठ जनपद और आसपास में गर्मी के तेवर फिर से बढ़ रहे हैं। मौसम के पैरामीटर भी बड़ा परिवर्तन देखा जा रहा है। शनिवार को यह सामान्य से दो डिग्री अधिक 38 डिग्री पर पहुंच गया। दिल्ली में शनिवार को दिल्ली सफदरजंग में यह 40.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। एक सप्ताह पूर्व जब बारिश हुई थी तो मौसम पूरी तरह बदल गया था। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री तक गिर गया था। आदृता के स्तर की बात करें तो 18 जून को अधिकतम प्रतिशत 96 था और न्यूनतम 63। 25 को यह आधे से भी कम रह गया। यह क्रमश: 44 और 26 रिकार्ड हुई। मानसून में विलंब दिल्ली एनसीआर में शुष्क मौसम होने से मानसून के लिए उपयुक्त स्थितियां नहीं बन पा रही हैं।

28 जून से नम हवाएं चलेंगी

कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि दिल्ली में 27 और मेरठ में मानसून के आने की तिथि 29 जून है। 28 जून से नम हवाएं चलेंगी जिसके बाद मानसून सक्रिय होना आरंभ होगा। इस बीच दिन में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। दिन और रात के तापमान में 19 डिग्री का अंतर दिन का तापमान जहां बढ़ रहा है। वहीं रात के तापमान में पिछले दो दिनों से गिरावट हो रही है।

19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया

शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान तड़के सुबह तीन से चार बजे के बीच दर्ज होता है। जबकि अधिकतम तापमान ढ़ाई बजे के आसपास दोपहर में रिकार्ड होता है। 12 घंटे में ही तापमान में 19 डिग्री की बढ़ोत्तरी मानव शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। पिछले दिनों में आदृता का गिरता स्तर प्रतिशत में

तिथि अधिकतम न्यूनतम

18 96 63

19 83 64

20 81 62

21 76 57

22 74 54

23 68 47

24 57 46 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.