Move to Jagran APP

Meerut Weather Forecast: रात हुई बारिश के बाद आज भी मौसम के सुहावना बने रहने की संभावना

Meerut Weather Forecast गुरुवार की देररात मेरठ और आसपास के जिलों में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया था। मेरठ समेत सहारनपुर मुजफ्फरनगर बुलंदशहर शामली बागपत और बुलंदशहर में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 06:35 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 06:37 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: रात हुई बारिश के बाद आज भी मौसम के सुहावना बने रहने की संभावना
रात की बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम में ठंडक बने रहने के आसार।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast शुक्रवार को मौसम मेें ठंडक बने रहने के आसार हैं। कारण यह है कि गुरुवार की देररात मेरठ और आसपास के जिलों में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया था। मेरठ समेत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, शामली, बागपत और बुलंदशहर में गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया है। कड़ी धूप से मेरठ समेत आसपास के जिलों में लोग परेशान हैं। वहीं सहारनपुर के देवबंद में हुई झमाझ बारिश से वहां की सड़के लबालब हो गई। आसपास के लोगों को आने-जाने में काफी समस्‍या उठानी पड़ी। मेरठ में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी के साथ-साथ अन्‍य समस्‍या भी आई है। यहां का तापमान भी काफी बढ़ गया है। पिछले साल की तुलना करें तो इस साल मेरठ में बारिश का घनत्‍व भी कम रहा है।

loksabha election banner

बारिश की थी संभावना

मौसम विभाग ने सितंबर माह में बारिश होने की संभावना जताई थी। इसके पूर्व रविवार के बाद सोमवार को भी आसमान के साफ नजर आने से तेज धूप निकली थी, रविवार की तरह ही सोमवार को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। सितंबर के महीने में जिस प्रकार उम्‍मीद जताई जा रही थी कि बारिश होगी, ऐसा हो नहीं रहा है। शनिवार को पहले तो आसमान पर हल्‍के बादलों ने वर्षा की संभावना को बल दिया लेकिन बाद में तीखी धूप ने उमस और गर्मी को बढ़ा दिया था, ऐसा ही रविवार को दिन निकलते ही हुआ। रविवार को दिनभर गर्मी और उमस के बनी रही। इसके पूर्व शुक्रवार की सुबह आसमान पर छाए बादलों बारिश होने की कुछ उम्‍मीदें जगाई थी, कुछ देर बाद निकली धूप ने सारी संभावनाओं को खत्‍म कर दिया था। ।

औसत 136 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए

सितंबर में बारिश न होने से तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान पांच साल में अपने सबसे उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं। सितंबर के अंतिम सप्ताह में मानसून की वापसी आरंभ हो जाती है। इस बार मिल रहे संकेतों से मानसून की वापसी अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में होगी। आने वाले दिनों में एनसीआर में मानसून का कोई प्रभाव नहीं है। सितंबर का एक पखवाड़ा से अधिक का समय बीत चुका है। अभी तक शून्य बारिश रिकार्ड हुई है, जबकि सितंबर माह में औसत 136 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए।

37-38 डिग्री सेल्सियस तापमान

इस समय मौसम शुष्क है। वहीं तापमान शनै-शनै बढ़ रहा है। आठ सितंबर से तापमान लगातार 35 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है। सितंबर में इतनी गर्मी कई वर्ष बाद देखी जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। वहीं 2016 से 2020 के बीच यह उच्चतम तापमान है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम कृषि विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि आगामी चार-पांच दिन में मौसम में परिवर्तन के आसार नहीं हैं। तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.