Move to Jagran APP

Meerut Weather Forecast: आगामी सप्ताह में सताएगी गर्मी, पारा 40 के पार पहुंचने के आसार

दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोत्तरी आरंभ हो गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मुख्य बात यह रही कि सुबह से सूरज के तेवर तल्ख हो गए थे।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 10:12 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 10:12 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: आगामी सप्ताह में सताएगी गर्मी, पारा 40 के पार पहुंचने के आसार
मेरठ में अगले सप्‍ताह से सताएगी गर्मी।

मेरठ, जेएनएन। दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोत्तरी आरंभ हो गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मुख्य बात यह रही कि सुबह से सूरज के तेवर तल्ख हो गए थे। मौसम विभाग की वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 26.2 रहा। पिछले एक सप्ताह में सुबह के समय इतना अधिक तापमान नहीं दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान गिर कर 16.7 डिग्री पहुंच गया यह सामान्य से एक डिग्री कम था।

loksabha election banner

मार्च के अंत में तापमान अपेक्षाकृत तल्ख था। 29 से 31 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 36 और 37 के बीच दर्ज किया गया था। पांच अप्रैल की तिथि को छोड़ दें तो तापमान 36 डिग्री से कम ही रहा है। पांच अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद से पारे में गिरावट आई थी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सुबह से ही मौसम में तल्खी आना यह संकेत है कि अगले कुछ दिनों में पारा तेजी से बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 11 से 16 अप्रैल तक जारी पूर्वानुमान में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जतायी है। इस अवधि में मौसम साफ रहेगा अर्थात बारिश की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान के 20 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.