Move to Jagran APP

Meerut Weather Forecast: दिन में अभी गर्मी बरकरार, सुबह और शाम पड़ रही ठंड

मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा भी नजर आने लगा है। शाम का मौसम भी पूरी तरह से बदल चुका है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई। आने वाले दिनों में ठंड के बढ़ने के आसार हैं।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 06:45 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 06:45 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: दिन में अभी गर्मी बरकरार, सुबह और शाम पड़ रही ठंड
मेरठ में शुक्रवार को भी सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast अब केवल दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह और शाम का मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई। गौरतलब है कि मेरठ और आसपास के जिलों को गुलाबी ठंड ने अपनी आगोश में ले लिया है। इन क्षेत्रों में अब धीरे धीरे ठंड बढ़ रही है। मौसम में परिवर्तन साफ नजर आ रहा है। सुबह और शाम को इनदिनों अच्‍छी ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के पहले हफ्ते से अच्‍छी ठंड पड़ने के संकेत हैं। कुछ स्‍थानों पर सुबह के समय कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया। रात का तापमान तो कम था ही अब दिन के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में गिरावट दौर जारी रहेगा। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री तक जा सकता है।

loksabha election banner

धूप के कारण गर्मी का अहसास

अब इनदिनों सुबह और शाम की ठंड बढ़ती नजर आ रही है। अभी दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस जरूर हो रही है लेकिन शाम होते ठंडक हो रही है। शनिवार की तरह ही रविवार को भी सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई। कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी देखा जा रहा है। अक्‍टूबर का महीना हालांकि अब खत्‍म होने को है लेकिन अभी दिन का मौसम गर्म ही है। दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ स्‍थानों पर अब कोहरा भी नजर आ रहा है। इसके पूर्व पूरे हफ्ते सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई थी। शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके पूर्व सोमवार को भी सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। रविवार को भी मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्‍छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसके पूर्व शनिवार को सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई थी। अब सिर्फ दिन का मौसम गर्म रह गया है। सुबह और शाम पड़ रही हल्‍की ठंड ने मौसम में बदलाव का अहसास कराया है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में अच्‍छी धूप निकलने की संभावना है।

हो चुकी है कोहरे की दस्‍तक

मेरठ में बीते दिनों से हल्‍के कोहरे ने भी दस्‍तक दे दी है। हालांकि दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्‍छी ठंड पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को भी सुबह ही शुरुआत हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। गुरुवार को भी कमोवेश यही हाल था। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से देश में व्यापक स्तर पर मौसम में बदलाव हो रहा है। मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम पर भी इसका प्रभाव नजर आया। मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए नजर आए थे। हवाओं की दिशा में परिवर्तन हुआ था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगे दिन के तापमान में कमी आएगी और प्रदूषण के स्तर में पहले बढ़ोत्तरी और फिर सुधार होगा। सुबह की शुरुआत अभी हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.