Meerut Weather Forecast: दिन का मौसम अभी गर्म, सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास
मेरठ के मौसम में हालांकि बदलाव आ चुका है। सुबह और शाम ठंडक का अहसास होने लगा है। लेकिन दिन में साफ आसमान में सूरज की दस्तक से गर्मी हो रही है। मेरठ और आसपास के कुछ स्थानों पर कोहरे भी दिखाई देने लगा है।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast मेरठ के मौसम में अब पूरी तरह से बदलाव आ चुका है। सुबह और शाम को ठंडक महसूस की जा रही है। बुधवार और गुरुवार के बाद शुक्रवार को सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई। अक्टूबर का महीना हालांकि अब खत्म होने को है लेकिन अभी दिन का मौसम गर्म ही है। दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ स्थानों पर अब कोहरा भी नजर आ रहा है। इसके पूर्व मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई। दिन में सूरज की तेज तपिश के चलते मौसम गर्म रहेगा। आसमान साफ नजर आ रहा है। शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके पूर्व सोमवार को भी सुबह की शुरुआत हल्की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। रविवार को भी मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसके पूर्व शनिवार को सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई थी। अब सिर्फ दिन का मौसम गर्म रह गया है। सुबह और शाम पड़ रही हल्की ठंड ने मौसम में बदलाव का अहसास कराया है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में अच्छी धूप निकलने की संभावना है।
हो चुकी है कोहरे की दस्तक
मेरठ में बीते दिनों से हल्के कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। हालांकि दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्छी ठंड पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को भी सुबह ही शुरुआत हल्की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। गुरुवार को भी कमोवेश यही हाल था। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से देश में व्यापक स्तर पर मौसम में बदलाव हो रहा है। मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम पर भी इसका प्रभाव नजर आया। मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए नजर आए थे। हवाओं की दिशा में परिवर्तन हुआ था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगे दिन के तापमान में कमी आएगी और प्रदूषण के स्तर में पहले बढ़ोत्तरी और फिर सुधार होगा। सुबह की शुरुआत अभी हल्की ठंडी हवाओं के साथ हो रही है।
गुलाबी मौसम का अहसास
सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के कम दबाव के क्षेत्र का प्रभाव मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा लेकिन पश्चिम उत्तर प्रदेश में इसका कोई खास प्रभाव नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम दर्ज किए जाने संभावना है। दिन में गुलाबी मौसम का अहसास होगा।