Meerut Weather Forecast: दिन में तेज सूरज के सामने गर्मी से होगा सामना, सुबह हल्की ठंड से शुरुआत
इनदिनों सुबह में मौसम में काफी बदलाव आ चुका है। सुबह की शुरुआत हल्की ठंडी हवाओं के साथ हो रही है। दिन का मौसम गर्म है। रविवार को भी सुबह की शुरुआत हल्की ठंडी हवाओं के साथ हुई। मेरठ में कोहरे ने भी दस्तक दे दी है।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast रविवार को भी सुबह की शुरुआत हल्की ठंडी हवाओं के साथ हुई। हालांकि दिन का तापमान अभी बढ़ा ही हुआ है। धीरे धीरे मौसम में बदलाव आ रहा है। इस बार अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसके पूर्व शनिवार को सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई थी। अब सिर्फ दिन का मौसम गर्म रह गया है। सुबह और शाम पड़ रही हल्की ठंड ने मौसम में बदलाव का अहसास कराया है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में अच्छी धूप निकलने की संभावना है।
कोहरे की दस्तक
मेरठ में हल्के कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। हालांकि दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्छी ठंड पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को भी सुबह ही शुरुआत हल्की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। गुरुवार को भी कमोवेश यही हाल था। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से देश में व्यापक स्तर पर मौसम में बदलाव हो रहा है। मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम पर भी इसका प्रभाव नजर आया। मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए नजर आए थे। हवाओं की दिशा में परिवर्तन हुआ था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगे दिन के तापमान में कमी आएगी और प्रदूषण के स्तर में पहले बढ़ोत्तरी और फिर सुधार होगा। सुबह की शुरुआत अभी हल्की ठंडी हवाओं के साथ हो रही है।
गुलाबी मौसम का अहसास
सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के कम दबाव के क्षेत्र का प्रभाव मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा लेकिन पश्चिम उत्तर प्रदेश में इसका कोई खास प्रभाव नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम दर्ज किए जाने संभावना है। दिन में गुलाबी मौसम का अहसास होगा।