मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गए हैं तो ध्यान दें...17 और 24 को लगेगा विशेष शिविर, BLO भी रहेंगे मौजूद
मेरठ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष शिविर लगेंगे। इन ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
17 व 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष मतदाता शिविर।
नए और छूटे मतदाताओं के नाम सूची में जुड़ेंगे।
बीएलओ बूथों पर फॉर्म 6 के साथ मौजूद रहेंगे।
जागरण संवाददाता, मेरठ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे तथा नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए चुनाव आयोग ने 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाकर शिविर लगाने का आदेश दिया है।अभियान के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची और आवेदन प्रपत्रों के साथ मौजूद रहेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन विजय वर्धन तोमर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर एसआइआर के बाद मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 17 और 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर के दौरान सभी बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथ पर मौजूद रहेंगे।इस दौरान लोग बूथ पर आकर मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के लोगों के नाम की तलाश कर सकेंगे।मतदाता सूची में नाम यदि नहीं है अथवा 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता अपनी जन्मतिथि और निवास के प्रमाण पत्र और एक फोटो के साथ फार्म 6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।मतदाता बनने के लिए आनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।सभी सुपरवाईजरों को प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
