विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छूटे और नए मतदाताओं की होगी तलाश, ताकि सूची में किए जा सकें शामिल... खुद भी कर सकते हैं आवेदन

By Anuj Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 11 Oct 2026 04:53 PM (IST)

मेरठ में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद 6 लाख मतदाताओं की कमी आई है। चुनाव आयोग ने ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. मेरठ में मतदाता सूची से 6 लाख नाम कम हुए, अब की जाएगी तलाश।

  2. चुनाव आयोग ने छूटे और नए मतदाताओं को जोड़ने का आदेश दिया।

  3. नागरिक ऑनलाइन या सरकारी कर्मियों द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

जागरण संवाददाता, मेरठ। विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर) पर इन दिनों हंगामा मचा है। विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं। हंगामे के बीच चुनाव आयोग ने सभी श्रेणी के छूटे और नए मतदाताओं की तलाश करके उनके नामों को मतदाता सूची में शामिल करने का आदेश दिया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मियों को लगाकर घर-घर में छूटे और नए मतदाताओं की तलाश कराने की घोषणा की है।

साथ ही ऐसे मतदाताओं से खुद भी आनलाइन आवेदन करने की अपील की है। एसआइआर के बाद मेरठ जनपद की सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता संख्या में छह लाख की कमी आई थी। इसके बाद जनपद में मतदाता सूची में ईपी रेश्यो (जनसंख्या-मतदाता अनुपात) और जेंड़र रेश्यो (महिला-पुरुष मतदाता अनुपात) मानक से काफी हो गया है। चुनाव आयोग ने भी इस पर चिंता जताते हुए इसमें सुधार के प्रयास करने का आदेश दिया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन विजय वर्धन तोमर ने जनपद की जनता से अपील की है कि जो लोग मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गए हैं, जिनकी आयु एक जनवरी 2027 को 18 साल हो जाएगी वे सभी स्वयं आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन आयोग के एप ECINET mobile app, voter helpline app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास, युवा कल्याण समेत विभिन्न विभागों के कर्मियों की मदद से घर-घर में भी छूटे और नए मतदाताओं की तलाश का कार्य कराया जाएगा।