UP15-FL सीरीज के वीआइपी नंबर चाहिए तो ई-नीलामी में आइये, कराना होगा पंजीकरण
मेरठ में निजी वाहनों के लिए नई यूपी15-एफएल सीरीज के वीआइपी और फैंसी नंबरों की ई-नीलामी आज से शुरू हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
निजी वाहनों के लिए नई यूपी15-एफएल सीरीज शुरू।
वीआइपी नंबरों के लिए ई-नीलामी आज से आरंभ।
पंजीकरण परिवहन विभाग की वेबसाइट पर होगा।
मेरठ (वि.)। निजी (गैर व्यवसायिक) वाहनों के लिए नवीन पंजीकरण सीरीज यूपी15-एफएल के वीआइपी एवं फैंसी नंबरों की ई-नीलामी आज से आरंभ होगी। एआरटीओ (प्रशासन) विकास कुमार यादव ने बताया कि 23 अक्टूबर अर्थात आज से इसी सीरीज में समस्त नए निजी वाहनों का पंजीकरण कराया जाएगा। इस सीरीज में वीआइपी नंबर प्राप्त करने को ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए https://vahan.parivahan.gov.inVIP/Choice(Fancy)fancy पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पंजीकरण कराया जा सकता है।
वीआइपी नंबरों का आवंटन भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित नियमों, शर्तों एवं निर्धारित शुल्क के अनुसार पूर्णतः आनलाइन एवं पारदर्शी ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। सफल बोलीदाता द्वारा निर्धारित समयावधि में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत संबंधित पंजीयन संख्या आवंटित की जाएगी।
