विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में 9 करोड़ की लागत से बनेगी बिल्डिंग, रजिस्ट्री कराने वालों को मिलेगी AC वेटिंग रूम, कैंटीन व पार्किंग की सुविधा

By Anuj Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 20 Oct 2026 07:41 PM (IST)

मेरठ में 9 करोड़ रुपये की लागत से नया निबंधन भवन बनेगा, जो डेढ़ साल में तैयार हो जाएगा। इसमें ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड फोटो

AI जेनरेटिड फोटो

HighLights

  1. एक ही भवन में बैठेंगे सभी निबंधन अधिकारी, मिलेंगी सुविधाएं।

  2. रजिस्ट्री के दौरान अपनी बारी का इंतजार धूप नहीं करना होगा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। अब जल्द ही मेरठ में निबंधन भवन बनकर तैयार हो जाएगा। जिसमें सभी निबंधन अधिकारी उपलब्ध होंगे। किसी भी समस्या पर आम जनता वरिष्ठ अधिकारी से मिल सकेगी। वहीं रजिस्ट्री के दौरान अपनी बारी का इंतजार करने के लिए अब धूप नहीं बल्कि एसी प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

सरकार ने कैबिनेट में स्वीकृति के बाद सिविल लाइन क्षेत्र में इसके लिए 4047 वर्ग मीटर जमीन निबंधन विभाग को आवंटित कर दी है। राज्यपाल की ओर से इस भूमि का पट्टा अनुबंध जिलाधिकारी करेंगे। एक से डेढ़ साल के भीतर भवन भी बनकर तैयार हो जाएगा।

निबंधन भवन के लिए चयनित भूमि सिविल लाइन क्षेत्र में मवाना बस अड्डे के पास एडीएम प्रशासन के आवास के ठीक सामने स्थित सिंचाई और लोक निर्माण विभाग की है। जिसका प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की स्वीकृति के बाद निबंधन विभाग को आवंटन कर दिया है।

प्रमुख सचिव निबंधन अमित गुप्ता द्वारा जारी आदेश में राज्यपाल की ओर से जिलाधिकारी को पक्षकार बनकर निबंधन विभाग के साथ इस जमीन के 90 साल के पट्टे के पहले तीन साल का अनुबंध करने का आदेश दिया है।

9 करोड़ में एक से डेढ़ साल में बनेगा भवन

निबंधन भवन के निर्माण के लिए शासन पहले से ही लगभग 9 करोड़ के प्रोजेक्ट को स्वीकृत करके यूपी सिडको को कार्यदायी एजेंसी नियुक्त कर चुका है। एआइजी निबंधन शर्मा नवीन कुमार एस का कहना है कि लगभग एक से डेढ़ साल में भवन बनकर तैयार हो जाएगा।

निबंधन भवन में ये होंगी सुविधाएं

  • बैनामा कराने आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था।
  • जलपान के लिए कैंटीन।
  • स्वच्छ पेयजल और शौचालय।
  • पार्किंग का पर्याप्त स्थान।
  • शिकायत और समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारी।
  • पक्षकारों के लेनदेन को विशेष कक्ष और सुरक्षा।