मेरठवालों के लिए अच्छी खबर, यहां 11 जगहों पर स्थापित होंगे EV चार्जिंग स्टेशन; इलेक्ट्रिक गाड़ियों की राह होगी आसान
Meerut News: नगर निगम मेरठ शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 11 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
पीपीपी माडल पर बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन, 30 सितंबर को खुलेगा टेंडर।
वीडियो काफ्रेंसिंग में टेंडर में भाग लेने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों में हुई चर्चा।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग को बढ़ावा देने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने ई वी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। शुक्रवार को आयोजित एक वीडियो काफ्रेंसिंग के दौरान नगर निगम निर्माण अनुभाग और टेंडर में भाग लेने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच इस योजना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस वीडियो काफ्रेंसिंग में नगर निगम निर्माण अनुभाग से अधिशासी अभियंता शिरीष सिंह और सहायक अभियंता महेश राहुल शामिल हुए। वहीं, टेंडर प्रक्रिया में भाग ले रही प्रमुख कंपनियो 'जीवा इंटरनेशनल' और 'ग्रीन पावर सॉल्यूशंस सीटा ईवी' के प्रतिनिधियों ने जुड़कर प्रोजेक्ट की तकनीकी व प्रशासनिक बारीकियों पर बात की।
बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ईवी पालिसी के तहत यह पूरी परियोजना पीपीपी माडल पर आधारित होगी। चार्जिंग स्टेशन बनाने का पूरा खर्च संबंधित कंपनी खुद वहन करेगी। नगर निगम इसके लिए केवल अपनी जमीन मुहैया कराएगा। चयनित कंपनी को राज्य सरकार की नीति के तहत संबंधित विभाग को प्रति किलोवाट एक रुपये का भुगतान करना होगा।
नगर निगम ने श्रेणी 'सी' के तहत कुल 11 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का टेंडर जारी किया है। इसका टेंडर 30 सितंबर को खोला जाएगा। जिसके बाद कार्य आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
इन 11 चिह्नित स्थानों पर स्थापित होंगे चार्जिंग स्टेशन
- बेगमपुल के समीप दयानंद नर्सिंग होम के सामने, नगर निगम पार्किंग स्थल के अंदर दो चार्जिंग प्वाइंट।
- मेरठ कालेज के मुख्य गेट के दोनों ओर, टायलेट के पास चार चार्जिंग प्वाइंट।
- ईस्टर्न कचहरी गेट के सामने ग्रीन बेल्ट, पेट्रोल पंप के पास, पुलिस लाइन दीवार रोड स्ट्रिप के पास दो चार्जिंग प्वाइंट्स।
- बेगमपुल रोड पर यूनियन बैंक के सामने, गवर्नमेंट इंटर कालेज दीवार के बाहर दो चार्जिंग प्वाइंट।
- शास्त्री नगर पी वी एस रोड पर कांशीराम पार्क के सामने दो चार्जिंग प्वाइंट।
- कृष्णा प्लाजा के पास तेजगढ़ी क्रासिंग के पास, पिंक टायलेट के पीछे दो चार्जिंग प्वाइंट।
- गढ़ रोड के बी एस एन एल आफिस के पास त्रिकोणीय पार्क के पीछे और टायलेट के आगे के चार चार्जिंग प्वाइंट।
- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय गेट के सामने मंगल पांडे नगर सार्वजनिक शौचालय के दोनों ओर चार चार्जिंग ।
- मंगल पांडे नगर में सेक्टर एक में अमृत योजना पार्क एपेक्स टावर, मिमहंस अस्पताल के सामने चार चार्जिंग प्वाइंट।
- सेंट्रल मार्केट में पार्किंग स्थल के पास चार चार्जिंग पाइंट्स।
- गढ़ रोड पर नगर निगम नया कार्यालय चार चार्जिंग पाइंट्स।
