विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चांदी का एक सिक्का और 121 पौधे, मेरठ में दहेज की जगह वधु पक्ष की ओर से पर्यावरण को अनोखी सौगात

Published: Thu, 09 Jul 2026 10:37 AM (IST)

मेरठ में एक तिलक समारोह में वधू पक्ष ने दहेज के बजाय प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए 121 पौधे ...और पढ़ें

तिलक समारोह में दहेज की जगह 121 पौधे भेंट।

तिलक समारोह में दहेज की जगह 121 पौधे भेंट।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ। फलावदा नगर के खतौली मार्ग स्थित बलराम फार्म हाउस में मंगलवार को चेयरमैन अशोक कुमार सैनी के बेटे वाशु सैनी के तिलक समारोह में वधू पक्ष ने दहेज और दिखावे के बजाय प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश दिया।

वधू पक्ष ने फिजूल खर्च और दिखावे से दूर प्रकृति संरक्षण की एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए विभिन्न प्रजाति के 121 पौधे भेंट किए। हालांकि गोद में एक रुपया चांदी का रखा।

सहारनपुर के कस्बा थानाभवन निवासी अर्जुन सैनी फल-सब्जी की आढ़त करते हैं। उनकी बेटी सिमरन का रिश्ता कुछ समय पूर्व फलावदा कस्बे के चेयरमैन अशोक कुमार सैनी के बेटे वाशू सैनी से तय हुआ।

हालांकि यह शादी बिना दहेज के रखी गई। मंगलवार शाम को चेयरमैन के फार्महाउस का उदघाटन के कार्यक्रम के साथ बेटे की सगाई भी दिन तय था। जिसमें शाम को तिलक के दौरान वधु पक्ष ने चांदी के एक रुपया गोद में रखकर तिलक किया। वहीं, विभिन्न प्रजाति के 121 पौधे भेंट भी किए।

इनमें पीपल, बरगद, नीम, अशोका, चाइनीज पाम, नारियल और सुख-शांति के पौधे शामिल थे। वधू पक्ष ने कहा कि रिश्ते की शुरुआत के साथ पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया है।

मेहमानों ने इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि अगर हर परिवार खुशी के मौके पर वृक्षारोपण करे तो आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिलेगा। वर-वधू पक्ष ने पौधों को सींचकर बड़ा करने का संकल्प भी लिया गया।

24 दिन पहले ही तय हुआ रिश्ता

फलावदा कस्बा चेयरमैन अशोक कुमार सैनी के दो बच्चों में बड़ा बेटा वाशु सैनी और एक बेटी है, जबकि अर्जुन सैनी के भी दो बच्चों में एक बेटी सिमरन बड़ी है और बेटा छोटा है। करीब 24 दिन पहले ही यह रिश्ता तय हुआ था। इसमें लड़का पक्ष ने दहेज रहित शादी करने का पक्ष रखकर लड़की को अपनाया गया।

चेयरमैन अशोक कुमार सैनी ने बताया कि वह खेत किसान होने के साथ सब्जी आढ़ती भी हैं। अब बेटा बलराम फार्महाउस को संभालेगा। यह रिश्ता उन्होंने दहेज रहित तय किया। हालांकि शादी देव उठने के बाद ही होगी।

यह भी पढ़ें- यूपी के ITI और कौशल विकास केंद्रों में लगाए जाएंगे 2.53 लाख पौधे, योगी सरकार ने की तैयारी

ये रहे मौजूद

समारोह में राज्यमंत्री दिनेश खटीक, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, पूर्व विधायक संगीत सोम, विक्रम सिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, ब्लाक प्रमुख डा. योगेश प्रधान, आरएस नेता सुभाष प्रधान सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।