Move to Jagran APP

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मेरठ की टीम तैयार

चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के रुस्तम-ए दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में मंगलवार को मुकाबले हुए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 08:40 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 06:26 AM (IST)
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मेरठ की टीम तैयार
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मेरठ की टीम तैयार

मेरठ,जेएनएन। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के रुस्तम-ए दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में मंगलवार को मुकाबला हुआ। इसमें प्रथम स्थान पर आए खिलाड़ियों का चुनाव राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता नोएडा में 15 से 17 नवंबर तक होगी।

loksabha election banner

विवि में क्रीड़ा भारती और जिला कुश्ती संघ की ओर से आयोजित मुकाबले में अलग- अलग भार वर्ग में मुकाबला हुआ। इसमें 55 किलो भार वर्ग में विकास कुमार प्रथम रहे। निहान दूसरे और चंदन तीसरे स्थान पर रहे। 57 किलो भार में विवेक सिंह तोमर अव्वल रहे। 60 किलो भार में मनु हर्ष राज सिंह प्रथम रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में 40 किलो भार में सोनिया प्रथम रहीं। 43 किलो में हिमानी ने बाजी मारी, 46 किलो में मानसी सिरोही विजेता घोषित हुई। 49 किलो भार वर्ग में प्रियंका प्रथम रहीं। आस्था और नीतू क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। 53 किलो भार के मुकाबले में कशिश प्रथम रहीं। मंजू दूसरे स्थान पर रहीं। 57 किलो में काजल त्यागी प्रथम रहीं। 61 किलो भार में श्वेता तोमर प्रथम रहीं, अंतिमा को दूसरा स्थान मिला। 65 किलो भार में प्रगति चौहान प्रथम, संजना द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-15 बालिका वर्ग में 33 किलो में सिद्दी प्रथम रहीं। 36 किलो भार में नीलम प्रथम रहीं। चारू द्वितीय और तनु तृतीय रहीं। 39 किलो भार में अंकिता कुशवाहा प्रथम रहीं। 42 किलो में ईशा तालियान ने बाजी मारी। पाश्वी दूसरे, सिया और पारुल तीसरे स्थान पर रहीं। 46 किलो में लीजा तोमर प्रथम रहीं, आराध्या दूसरे स्थान पर रहीं। 50 किलो भार के मुकाबले में स्वाति तोमर ने बाजी मारी। 54 किलो भार में कंचन प्रथम रहीं। 58 किलो में वंशिका गोस्वामी प्रथम रहे। सब जूनियर कुश्ती बालक वर्ग में भी पहलवानों ने दमखम दिखाया। 45 किलो में शिवम प्रथम रहे। प्रवीन राणा दूसरे स्थान पर रहे। 48 किलो में मानव प्रथम रहे। पंकज दूसरे और हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे। 51 किलो में अर्जुन ने सभी को पटखनी देकर पहला स्थान हासिल किया। 54 किलो भार में तुषार प्रथम रहे। 62 किलो में प्रशांत चौहान प्रथम रहे। 68 किलो में आशीष दक्ष, 75 किलो में विराट चौधरी ने बाजी मारी। 85 किलो भार के मुकाबले में परीक्षित प्रथम रहे। प्रतियोगिता के निर्णायकों में राजेश तोमर, श्रीपाल पहलवान, यशवीर सिंह, अजयवीर सिंह रहे। चौ. कल्याण सिंह, कुश्ती प्रशिक्षक जबर सिंह सोम, संदीप त्यागी, मनीष का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.