बेहद खास है ये डायमंड ब्रेसलेट, कीमत 35 लाख रुपये... बस, सिंगल पीस ही बनाया गया
मेरठ के तनिष्क शोरूम में तीन दिवसीय डायमंड ज्वेलरी प्रदर्शनी शुरू हुई है, जिसमें 5 लाख से 54 लाख रुपये ...और पढ़ें

तनिष्क शोरूम में आयोजित डायमंड ज्वेलरी प्रदर्शनी में रखा विशेष रूप से तैयार कराया ब्रेसलेट। जागरण
HighLights
तनिष्क मेरठ में तीन दिवसीय डायमंड ज्वेलरी प्रदर्शनी।
35 लाख रुपये का अद्वितीय सिंगल पीस डायमंड ब्रेसलेट।
ब्रेसलेट में 30 सेंट से बड़े हीरे और हरे स्टोन जड़े गए हैं।
जागरण संवाददाता, मेरठ। बदलते दौर में डायमंड ज्वेलरी के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। तनिष्क शोरूम में लगी डायमंड ज्वेलरी की प्रदर्शनी में पांच लाख से 54 लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी का प्रदर्शन किया गया। इसमें रखा गया एक ब्रेसलेट बेहद खास है। शोरूम संचालक एवं कंपनी प्रतिनिधियों का दावा है कि डायमंड के बड़े आकार और डिजाइन के साथ यह अकेला ब्रेसलेट तैयार कराया है। इसके जैसा ब्रेसलेट दूसरा नहीं बनेगा। इसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये है।
शुक्रवार को गढ़ रोड स्थित तनिष्क शोरूम में आयोजित तीन दिवसीय डायमंड ज्वेलरी प्रदर्शनी का शुभारंभ डा. सीमा प्रशांत ने फीता काटकर किया। शोरूम डायरेक्टर एसके जैन, अभिषेक जैन, वरुण जैन, अनिल कुमार जैन और तुषार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। वरिष्ठ चिकित्सक डा. राहुल मित्तल समेत अनेक लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अभिषेक जैन ने बताया कि नेकलेस (हार), फिंगर रिंग, कंगन, टेनिस ब्रेसलेट समेत विभिन्न आकर्षक डिजाइन की डायमंड ज्वेलरी प्रदर्शनी में रखी गई हैं।
डायमंड ज्वेलरी पर विशेष छूट भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि तनिष्क की ओर से कई अनूठी ज्वेलरी भी प्रदर्शित की गई हैं। विशेष रूप से तैयार कराए ब्रेसलेट का सिर्फ एक ही पीस है। इसकी खासियत इसका अनूठा कलर कांम्बिनेशन, डायमंड का 30 सेंट से बड़ा आकार और इसमें जड़ा हल्के हरे रंग का नायाब स्टोन है। हूबहू इस डिजाइन का दूसरा ब्रेसलेट नहीं बनेगा। बताया कि प्रदर्शनी छह सितंबर तक चलेगी। इस दौरान तनिष्क कंपनी से मधुर गोयल, शिखा जायसवाल, प्रभाकर मिश्रा मौजूद रहे।
