मेरठ में शुगर मिलों का मरम्मत कार्य अंतिम चरण में, एक से चार नवंबर के बीच सभी 6 मिलों में शुरू होगा पेराई सत्र
मेरठ की चीनी मिलों में 2026-27 पेराई सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला गन्ना अधिकारी ने निरीक्षण कर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
आगामी 1 नवंबर से किनौनी मिल, अन्य 2-4 नवंबर से शुरू।
जिला गन्ना अधिकारी ने मिलों के मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण।
जागरण संवाददाता, मेरठ। गन्ना पेराई सत्र 2026-27 शुरू होने वाला है। इससे पहले चीनी मिलों में वार्षिक मरम्मत व अनुरक्षण कार्य अंतिम चरण में है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने चीनी मिलों में चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि जिले में छह चीनी मिलें संचालित हैं। एक नवंबर से किनौनी चीनी मिल में गन्ना पेराई की शुरूआत होगी। दो नवंबर को मवाना, नंगलामल व दौराला और इसके बाद मोहिउद्दीनपुर व सकौती का संचालन शुरू होगा। नवंबर के प्रथम सप्ताह में सभी चीनी मिलें अपनी पूर्ण क्षमता के साथ संचालित होंगी। सभी चीनी मिलों की कुल क्षमता 48800 टीसीडी (टन क्रशिंग पर डे) है।
चीनी मिल पेराई शुरू करने की तिथि
- मवाना 2 नवंबर
- नंगलामल 2 नवंबर
- दौराला 2 नवंबर
- किनौनी 1 नवंबर
- मोहिउद्दीनपुर 4 नवंबर
- सकौती 4 नवंबर
जिले में गन्ने की खेती पर एक नजर
- गन्ना किसानों की संख्या - 2.22 लाख
- गन्ने का रकबा - 158827 हेक्टेयर
- जिले में चीनी मिलों की संख्या - 6
- कुल पेराई क्षमता - 48800 टीसीडी (टन क्रशिंग पर डे)
पिछले पेराई सत्र 2025-26 में
- कुल गन्ना खरीद - 656.86 लाख कुंतल
- कुल चीनी उत्पादन - 69.20 लाख कुंतल
- कुल गन्ना मूल्य भुगतान - 2580 करोड़
भाकियू ने उठाया नजीबाबाद चीनी मिल के विस्तारीकरण का मुद्दा,
बिजनौर (वि)। भाकियू अराजनैतिक पदाधिकारियों ने अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग को भेजे ज्ञापन में नजीबाबाद चीनी मिल का विस्तार कराए जाने समेत कई अन्य समस्याओं के समाधान का मुद्दा उठाया।
यूनियन की युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह समे कई अन्य पदाधिकारियों की ओर से भेजे ज्ञापन में कहा कि भुगतान न करने वाली बजाज ग्रुप की बिलाई चीनी मिल के पर्याप्त सेंटर नहीं काटे हैं, जबकि संगठन मिल से संबद्ध क्रय केंद्र हटाए जाने की मांग कर रहा। मुख्यमंत्री द्वारा नजीबाबाद चीनी मिल के विस्तारीकरण कराए जाने की घोषाणा की गई थी, किंतु अभी तक मिल का विस्तारीकरण नहीं किया।
ज्ञापन में पिछले तीन पेराई सत्रों के गन्ना सुरक्षण आदेशों एवं क्रय केंद्र आवंटन की उच्चस्तरीय जांच कराने, नजीबाबाद चीनी मिल का विस्तारीकरण कराए जाने, सहकारी चीनी मिलों के रिजर्व एरिया में भी भ्रष्टाचार के देखते हुए निजी मिलों को क्रय केंद्र आवंटित किए जाने की मांग की गई।
