विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में शुगर मिल के स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी आग, ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे तीन लोग; मची अफरातफरी

By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 24 Aug 2026 03:23 PM (IST)

Meerut News: मेरठ में शुगर मिल के स्पेयर पार्ट्स स्टोर में सोमवार तड़के आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी ...और पढ़ें

शुगर मिल के स्पेयर पार्ट्स स्टोर में आग के बाद की स्थिति।

शुगर मिल के स्पेयर पार्ट्स स्टोर में आग के बाद की स्थिति।

HighLights

  1. मेरठ के पल्लवपुरम में स्पेयर पार्ट्स स्टोर में आग लगी।

  2. शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 50 लाख का सामान जला।

जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में कैश कॉलेज के सामने गंगोत्री कॉलोनी स्थित शुगर मिल के स्पेयर पार्ट्स स्टोर में आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से वहां रखा लगभग 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई।

राहत की बात रही कि ऊपरी मंजिल पर सो रहे तीन लोग समय रहते बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हो पाई। हादसा सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। 

स्टोर संचालक ओमंद्र गर्ग ने बताया कि करीब छह बजे नींद खुलने पर उन्हें नीचे से धुआं उठता दिखाई दिया। जब नीचे पहुंचे तो स्टोर कक्ष में आग लगी मिली। उन्होंने तत्काल स्वजन को बाहर निकाला और आसपास रहने वालों के साथ पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे की कवायद के बाद आग बुझाई जा सकी। तब तक स्पेयर पार्ट्स समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो हो गया।

कंप्यूटर में महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और दस्तावेजों वाली फाइलें भी जल गईं। प्रारंभिक पड़ताल में घटना की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। संचालक के मुताबिक मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। एसओ पल्लवपुरम भरत सारस्वत ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मुख्य कारण सामने आया है। कोई झुलसा नहीं है। सभी सुरक्षित है।

नील की गली में तारों का जंजाल, कभी भी हो सकता है हादसा

मेरठ: नील की गली सर्राफा बाजार में रविवार को बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर नगरीय वितरण खंड की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। नील गली बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष डा. संजीव अग्रवाल ने तंग गलियों में बिजली के तारों का जाल कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। लोड बढ़ने से बार-बार ट्रिपिंग और वोल्टेज की समस्या से आभूषण बनाने की मशीनें और लेजर मशीनें खराब हो रही हैं। कहा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।

मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने व्यापारियाें से कहा कि क्षेत्र में 250 केवीए के तीन ट्रांसफार्मर लगाने की योजना है। लेकिन जगह की समस्या सामने आ रही है। ट्रांसफार्मर लगने से ओवरलोड और केबल जलने की शिकायतों पर अंकुश लगेगा। अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी, उपखंड अधिकारी सूरज सिंह ने नील गली, सर्राफा बाजार, लाला का बाजार का सघन निरीक्षण किया। आशुतोष अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल, विभु गर्ग, पुनीत वर्मा, इनाम अली मौजूद रहे।