विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चोरी का शौक चढ़ा तो कक्षा-11 व 12 के छात्रों ने बना लिया अपना गैंग, छह माह में उड़ा दीं 17 बाइक

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 06 Oct 2026 06:00 AM (IST)

कक्षा 11 और 12 के चार छात्रों ने बाइक चोरी का एक गिरोह बनाया और छह महीने में मेरठ, मुजफ्फरनगर ...और पढ़ें

पल्लवपुरम थाना पुलिस द्वारा पकड़े चोरों से बरामद वाहन। जागरण

पल्लवपुरम थाना पुलिस द्वारा पकड़े चोरों से बरामद वाहन। जागरण

HighLights

  1. कक्षा 11-12 के छात्रों ने बनाया बाइक चोरी का अपना गिरोह।

  2. मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से छह माह में 17 बाइकें चुराईं।

  3. पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार कर 17 बाइकें बरामद कीं।

जागरण संवाददाता, मेरठ। पढ़ाई की उम्र में बाइक चोरी का ऐसा शौक चढ़ा कि कक्षा-11 और 12 के चार छात्रों ने अपना गैंग बना लिया। भगवानपुर के अनुज ने साथियों को बाइक का लाक खोलने की ट्रेनिंग दी और आसान लाक वाली स्पलेंडर व सीडी डिलक्स को निशाना बनाने लगे। छह महीने में मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से 17 बाइक चोरी कर डालीं। चोरी की बाइक ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 45 सौ रुपये में बेचकर मिली रकम रेस्टोरेंट और घूमने-फिरने में उड़ा देते थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि गैंग को ट्रेनिंग देने वाला मास्टरमाइंड अभी फरार है।

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पल्लवपुरम पुलिस की टीम रविवार की रात को लावड़ मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार चार युवकों को रोक लिया। चेकिंग में सामने आया कि दोनों ही बाइक चोरी की है। एक बाइक को प्रियांशु निवासी भगवानपुर इंचौली चला रहा था। उसके पीछे गांव का ही विराज बैठा था। दूसरी बाइक आदित्य सैनी निवासी लावड़ चला रहा था। उसके पीछे गांव का ही दक्ष बैठा हुआ था। प्रियांशु कक्षा 12 और दक्ष, आदित्य एवं विरोज कक्षा 11 में पढ़ाई कर रहे हैं।

थाने लाकर पूछताछ में चारों ने बताया कि वह दिन में स्कूल जाते है और शाम के समय बाइक चोरी करते हैं। भगवानपुर के अनुज कुमार ने उन्हें बाइक चोरी करना सिखाया है। बाकायदा बाइक के ताले ताेड़ने की ट्रेनिंग दी गई है। चारों की निशानदेही पर पुलिस ने पल्लपुरम स्थित एनसी कालोनी के खंडहर से 17 चोरी की बाइक बरामद की। यह बाइक मेरठ के पल्लवपुरम, दौराला, मुजफ्फरनगर के खतौली और सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र से चोरी की गई। कुछ बाइक ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े चार हजार में बेच चुके है।