विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कारोबारी के नौकर जितेंद्र सोम ने 'दृश्यम-3' मूवी देख रची चोरी की पटकथा... चाय में मिलाई थी नींद की आठ गोलियां

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 29 Oct 2026 05:50 AM (IST)

मेरठ में खेल कारोबारी आशुतोष भल्ला के घर करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड नौकर जितेंद्र सोम निकला। उसने 'दृश्यम 3' ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. नौकर जितेंद्र सोम ने रची चोरी की साजिश।

  2. 'दृश्यम 3' फिल्म से मिली चोरी की प्रेरणा।

  3. चाय में नींद की गोलियां मिलाकर की वारदात।

जागरण संवाददाता, मेरठ। डिफेंस कालोनी में प्रसिद्ध खेल कारोबारी आशुतोष भल्ला की कोठी से करोड़ों रुपये के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी के मामले में नया किरदार सामने आया है। तीन साल से घर में काम कर रहा नौकर जितेंद्र सोम चोरी का मास्टरमाइंड है। जितेंद्र और रोशनी आरोन ने ‘दृश्यम 3’ फिल्म देखकर चोरी की पटकथा रची है। रोशनी ने आभूषणों के आठ डिब्बों और डेढ़ लाख रुपये की नकदी से भरा बैग बेगमपुल पर जितेंद्र की महिला दोस्त को सौंपा था। आभूषण और नकदी बरामद करने के लिए पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है। पूछताछ में जितेंद्र और रोशनी लगातार बयान बदल रहे हैं और खेल कारोबारी भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में आभूषण की बरामदगी में पुलिस के पसीने छूट गए।

डिफेंस कालोनी में आशुतोष भल्ला की ए-12 नंबर की कोठी है। सोमवार को घर में आशुतोष भल्ला की 70 वर्षीय मां रेखा भल्ला की चाय में नौकर जितेंद्र सोम निवासी कपसाढ़ ने नींद की आठ गोलियां मिलाई। बेहोश होने पर तिजाेरी से डेढ़ लाख की नकदी और आठ सोने के आभूषण के डिब्बे चोरी किए। आभूषण की कीमत करोड़ों रुपये में है। बैग में उक्त सामान लेकर जलपाईगुड़ी की नौकरानी रोशनी आरोन घर से निकल गई।

रोशनी को रेखा भल्ला की देखभाल के लिए रखा गया था। पुलिस ने रोशनी आरोन को कानपुर और उसके प्रेमी नीरज यादव को फैजाबाद से पकड़ लिया। रोशनी से पूछताछ में सामने आया कि चोरी का मास्टरमाइंड घर का नौकर जितेंद्र सोम है। जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब पता चला कि जितेंद्र ने दृश्यम मूवी देखकर ही चोरी की पटकथा रची थी। रोशनी को बैग बेगमपुल तक ले जाने के लिए इस्तेमाल किया है। वहां पर रोशनी ने बैग को जितेंद्र की महिला दोस्त को सौंप दिया।

तय हुआ था कि मामला ठंडा होने पर आभूषण और नकदी की बराबर हिस्सेदारी की जाएगी। महिला को बैग सौंपने के बाद रोशनी दिल्ली से अपने घर के लिए निकल गई थी। दिल्ली से बस में बैठकर आगरा व आगरा से कानपुर गई। दोनों को अामने सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। लगातार दोनों ने पुलिस के सामने अभी तक पांच कहानी पेश की है। पुलिस अंत तक पहुंचने के बाद भी आभूषण और नकदी तक नहीं पहुंच पा रही है। अब सीसीटीवी फुटेज से बैग ले जाने वाली महिला के बारे में जानकारी की जा रही है।

आरोपितों की गिरफ्तारी और आभूषण बरामदगी का प्रयास
खेल कारोबारी के घर चोरी की घटना में अभी तक चार आरोपित प्रकाश में आए है। आभूषण और नकदी की बरामदगी के चलते घटना में किरदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और आभूषण बरामदगी में पुलिस की टीम काम कर रही है।-अभिजीत कुमार, एसपी देहात